{"_id":"63939b8f4324b31f433f7662","slug":"kanpur-dehat-482-couples-got-married-in-10-blocks-under-chief-minister-s-mass-marriage-scheme-akbarpur-news-knp732657048","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 10 ब्लॉकों में 482 जोड़ों की हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 10 ब्लॉकों में 482 जोड़ों की हुई शादी
विज्ञापन
राजपुर में बेटियों का कन्यादान करतीं एसडीएम व बीडीओ। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/डेरापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 10 ब्लॉकों में शुक्रवार को आयोजित समारोह में 482 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थाम जीवन भर साथ रहने का वादा किया।
इसके लिए सजे पंडालों में एक साथ वेद मंत्र और कुरान की आयतें गूंजी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री, विधायक, डीएम, सीडीओ व अन्य अफसरों ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया। राजपुर में एसडीएम व बीडीओ ने कन्यादान भी किया।
अकबरपुर ईको पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि दहेज के दानव को समाज से मिटाने के लिए सामूहिक विवाह बहुत जरूरी है। भाजपा गरीबों की सरकार है। बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक कराने की जिम्मेदारी सरकार निभा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, डीएम नेहा जैन और सीडीओ सौम्या पांडेय ने नवदंपती से मुलाकात कर आशीर्वाद दिया। ईको पार्क में अकबरपुर, सरवनखेड़ा और शिवली के 116 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें पांच मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। ईको पार्क में समाज कल्याण विभाग की ओर से बनाया गया सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
इसी तरह डेरापुर कस्बे के देवी सहाय इंटर कॉलेज में ब्लॉक प्रशासन की ओर से आयोजित समारोह में 70 जोड़ों का विवाह हुआ। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीआरओ ने दीप जलाकर किया। पंडाल में 69 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए, वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ।