फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: 42 bighas of wheat crop burnt due to fire, accountants assessed the damage

कानपुर देहात : आग से गेहूं की 42 बीघा फसल जली, लेखपालों ने किया क्षति का आकलन

Sun, 10 Apr 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: 42 bighas of wheat crop burnt due to fire, accountants assessed the damage
चंद्रबाल किशनपुर गांव में आग से जली फसल देखते किसान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
शिवली/डेरापुर। विद्युत तारों से निकली चिंगारी व अन्य कारणों से शिवली, डेरापुर, झींझक व पुखरायां के सुजौरा गांव में खेतों में खड़ी करीब 42 बीघा फसल जल गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेखपालों ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

मैथा तहसील क्षेत्र के चंद्रबल किशनपुर गांव में किसान श्रीकांत पाल, सुनील कुमार व फूलचंद के खेत में शनिवार की दोपहर हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। यहां करीब चार बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

वहीं, डेरापुर क्षेत्र के अकारू गांव में शनिवार की दोपहर जयप्रकाश के खेत में खड़ी गेहूं की फसल से धुएं के साथ आग की लपटें निकलने लगी। ग्रामीण व किसानों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक जयप्रकाश, इंद्र बहादुर, रणधीर सिंह, राजेंद्र सिंह, जगनायक सिंह, फतेहबहादुर सिंह, मनोज कुमार, आलोक कुमार, विवेक सहित नौ किसानों की सात बीघा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल राजाबाबू कटियार ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुखरायां में सुजौर गांव के पास खेतों के ऊपर से निकली विद्युत लाइन में शनिवार को स्पार्किंग हो गई। इससे निकली चिंगारी से विकल, गौरीशंकर और रामदुलारी की चार-चार बीघा, पवनकुमार की ढाई बीघा, आशीष, श्रीपाल की तीन-तीन बीघा, अनुज कुमार की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई।
सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया। वहीं, डीघ गांव के श्रीपाल सोनकर के खेत में एक बीघा जौ की फसल का ढेर लगा था। शनिवार की दोपहर तेज हवा चलने पर अचानक ढेर से लपटें उठने लगीं। सूचना पर अग्निशमन वाहन लेकर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग बुझाई।

झींझक के अकारू गांव निवासी रणवीर सिंह गौर के खेतों में लगी गेहूं की दो बीघा फसल में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। आग ने पास में ही राजेंद्र सिंह राजावत के खेत में खड़ी ढाई बीघा फसल को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed