फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 42.61 lakh saplings planted at 13 thousand places in a day on Van Mahotsav

कानपुर देहात : वन महोत्सव पर एक दिन में 13 हजार स्थान पर लगाए गए 42.61 लाख पौधे

Wed, 06 Jul 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 42.61 lakh saplings planted at 13 thousand places in a day on Van Mahotsav
ईको पार्क में पौधरोपण करते राज्यमंत्री, डीएम, एसपी व अन्य। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में मंगलवार को एक दिन में तेरह हजार स्थानों पर 42.61 लाख पौधे लगाए गए। माती स्थित ईको पार्क में पौधरोपण करते हुए उप्र गन्ना विकास राज्यमंत्री ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही इनकी सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। अधिक से अधिक पौधरोपण व उनकी सुरक्षा के इस अभियान से जन-जन को जोड़ना होगा।
विज्ञापन

जनपद पहुंचे उत्तर प्रदेश गन्ना विकास चीनी विभाग राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार में इको पार्क में जामुन का पौधा लगाया। पौधरोपण की नोडल अफसर आईसीडीएस की निदेशक डॉ. सारिका मोहन ने कलट्रेट में अर्जुन का पौधा लगाया।
विज्ञापन

यहां डीएम नेहा जैन व सीडीओ सौम्या पांडेय में भी पौधे लगाए। इसके बाद शुक्ल तालाब परिसर में भी अफसरों ने पौधे लगाए। यहां डीएफओ एके द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नबीपुर पौधशाला का नोडल अफसर ने निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में एसपी सुनीति, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ यातायात अरुण कुमार आदि ने पौधे लगाए।
उप निदेशक कृषि विनोद यादव ने सरियापुर, मलासा में हरामऊ, बरौर व अमरौधा में करियापुर में किसान सम्मान लाभार्थियों से अमरूद, नीबू, कटहल आदि के पौधे लगवाए गए।
यहां जिला कृषि अधिकारी, उपसंभागीय कृषि अधिकारी मौजूद रहे। डीपीआरओ नमिता शरण ने संदलपुर ब्लॉक के जलालपुर डेरापुर गांव में पौधरोपण किया। आंगनबाड़ी केंद्र नरिहा, तिगाई में भी पौधे लगाए गए।

उधर, सिठमरा जूनियर विद्यालय में बच्चों ने मंगलवार को बचपन बगिया में पौधरोपण किया। प्रधानाध्यापक श्री शनेंद्र सिंह तोमर व पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित के साथ बच्चों ने मनपसंद पौधे रोपे और सिंचाई की। यहां शिक्षक गुंजन पांडेय, माया देवी ने बच्चों को पौधे लगाने का तरीका बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed