फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: 3D printing successful liver surgery, Shivli's student prepared the model

कानपुर देहात : थ्री-डी प्रिंटिंग से सफल हुई लीवर की जटिल सर्जरी, शिवली के छात्र ने तैयार किया था मॉडल

Sat, 21 May 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: 3D printing successful liver surgery, Shivli's student prepared the model
छात्र प्रभात अग्निहोत्री। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी की मदद से लखनऊ के किंग मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक जटिल लीवर सर्जरी की गई। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर जितेंद्र भास्कर के निर्देशन में एमटेक के छात्र प्रभात अग्निहोत्री ने एचबीटीयू की मदद से सर्जरी के पहले लीवर की थ्री डी इमेजिंग करके थ्री डी प्रिंटिंग तैयार की थी। इसी प्रिंटिंग मॉडल के आधार पर सफल आपरेशन किया गया। प्रभात कस्बा शिवली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एचबीटीयू के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर जितेंद्र भास्कर ने बताया कि लखनऊ के जिस युवक की सर्जरी के लिए संपर्क किया गया था उसके लीवर के पिछले हिस्से में जटिल समस्या थी।
विज्ञापन

उनके निर्देशन में एमटेक के छात्र प्रभात अग्निहोत्री ने मरीज के सिटी स्कैन और एमआरआई की जांच रिपोर्ट और फिल्म के आधार पर थ्री डी प्रिंटिंग से मॉडल तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा इस लिए किया क्योंकि कई बार सिटी स्कैन और एमआरआई फिल्म व रिपोर्ट में समस्याएं पकड़ में नहीं आती हैं। थ्री डी मॉडल से ही उसका हल निकाला जाता है। इससे चिकित्सकों को मदद मिली और 12 मई को केजीएमयू में सफल सर्जरी की गई।
ऑपरेशन में डॉ. विवेक गुप्ता की टीम में डॉ. दिव्या मेहरोत्रा, डॉ. सुमित, डॉ. अभिजीत चंद्रा और डॉ. संजय त्रिपाठी शामिल थे। सर्जरी से पहले सभी ने मॉडल के आधार पर पूरी प्लानिंग की थी।

सर्जरी के वक्त प्रो भास्कर के सहयोगी प्रभात अग्निहोत्री भी ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रहे। कस्बे के प्रतिभावान छात्र की इस सफलता पर लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। साथ की कस्बे का नाम भी रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed