{"_id":"63754094a5db3301b62e57d8","slug":"kanpur-dehat-30-bed-dedicated-dengue-hospital-built-in-trauma-center-of-united-district-hospital-akbarpur-news-knp728688826","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : संयुक्त जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बना 30 बेड का डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : संयुक्त जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बना 30 बेड का डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में बना डेंगू वार्ड। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू रोगियों के इलाज के लिए जिले में डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए हैं। इस पर सीएमएस ने ट्रामा सेंटर में 30 बेड का हॉस्पिटल बनाया है।
सीएमएम डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि ट्रामा सेंटर में डेंगू के मरीजों के लिए 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। इससे पहले जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के बगल में 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया था। इसे अब खत्म कर दिया गया है।
डेडीकेटेड डेंगू अस्पताल में 30 बेड व्यवस्थित कर मच्छरदानी भी लगाई गई है। वार्ड में एक फिजिशयन, वार्ड ब्वॉय, स्टाफ नर्स और सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए सीएमओ से मांग की है।
विज्ञापन
एलाइजा टेस्ट में दो, किट से जांच में 10 मिले संक्रमित
कानपुर देहात/रसूलाबाद। जिले में बुधवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। हालांकि दोनों ही अब स्वास्थ्य हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि तीन पहले 20 लोगों के सैंपल एइलाजा टेस्ट के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर भेजे गए थे।
वहां से बुधवार को आई रिपोर्ट में दो लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। इलाज के चलते अब दोनों स्वास्थ्य हैं। सीएमओ ने बताया जिले में किट से 75 लोगों की डेंगू जांच हुई थी। इसमें से 10 लोग संक्रमित मिले थे।
वहीं, नेहरू नगर निवासी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि बेटी गंगा (14) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इस पर झींझक में एक डॉक्टर के इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार नहीं होने पर बुधवार को कस्बे की एक पैथोलॉजी में किट से डेंगू की जांच कराई तो वह संक्रमित मिली। इसके बाद उसे सीएचसी ले गए। वहां ईएमओ डॉॅ. बृजेश कुमार ने भर्ती कर इलाज शुरू किया है। (संवाद)