फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 20 lakh jewelery and 1.25 lakh cash stolen from health worker's house

कानपुर देहात : स्वास्थ्य कर्मचारी के घर से 20 लाख के गहने व सवा लाख नकद चोरी

Wed, 22 Jun 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 20 lakh jewelery and 1.25 lakh cash stolen from health worker's house
कमरे में बिखरा सामान देखती महिला। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां (कानपुर देहात)। शास्त्री नगर निवासी स्वास्थ्य कर्मचारी के सूने घर से चोरों ने 20 लाख के जेवर व सवा लाख रुपये नकद पार कर दिए। घटना के समय कर्मचारी परिजनों के साथ पैतृक गांव कानपुर गया था। सोमवार की शाम मोहल्ले के लोगों ने चोरी की सूचना दी। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी अनुराग तिवारी ने बताया कि वह जिला क्षय रोग कार्यालय में समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को परिवार के साथ मंगलपुर थाना क्षेत्र के पैतृक गांव खानपुर में दादी की तेरहवीं में शामिल होने गया था। घर में ताला लगा था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी थी कि घर का ताला खुला हुआ है। इस पर वह रात में ही घर पहुंचा तो गेट, कमरे और अलमारी के ताले टूटे व सामान बिखरा मिला। अलमारी में रखे 20 लाख के गहने व सवा लाख रुपये नकद भी गायब दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज देवनारायण द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed