फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 11600 teenagers got safety vaccine to prevent infection

कानपुर देहात : संक्रमण से बचाव के लिए 11600 किशोरों को लगा सुरक्षा टीका

Tue, 04 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 11600 teenagers got safety vaccine to prevent infection
कानपुर देहात में वैक्सीन लगवाने के बाद सेल्फी लेतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अरे वैक्सीन तो जरा सी भी नहीं लगी, लोग बेवजह ही डराते थे। अब हम भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हो गए हैं। बिना डरे वैक्सीन लगवाओ और संक्रमण के डर से निजात पाओ। यह संवाद सोमवार को स्कूलों में शुरू किए गए टीकाकरण के दौरान छात्र-छात्राएं अपने सहपाठियों से करते नजर आए।
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखा। 10 ब्लॉक के 20 स्कूल में आयोजित वैक्सीनेशन अभियान में छात्रों में पहले वैक्सीन लगवाने की होड़ दिखी। जिले भर में पहले दिन 15 से 17 साल के 11600 किशोरों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

अकबरपुर इंटर कॉलेज में सुबह दस बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। शिक्षकों के सहयोग से काउंटर लगाकर पहले चरण में छात्राओं का वैक्सीनेशन करने के लिए उन्हें कोविड कार्ड में अपनी डिटेल भरकर पंजीकरण कराने को कहा गया। इसके बाद छात्राओं ने स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से अपना पंजीकरण करवाया और एक-एक कर सभी को वैक्सीन लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले डीएम जेपी सिंह और सीएमओ डॉ. एके सिंह ने अकबरपुर इंटर कॉलेज और बाढ़ापुर स्थित दयानंद इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम जेपी सिंह ने अकबरपुर इंटर कॉलेज में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाली छात्रा सीमा राजपूत को सम्मानित किया। वहीं, वैक्सीनेशन के दौरान अकबरपुर इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा मधु टीका लगवाने के बाद भय से गश खाकर गिर गई।
अकबरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष बाजपेयी ने बताया कि मधु को जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद वह स्वास्थ्य है। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. एमके जतारया ने अकबरपुर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को टीकाकरण के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि कैंप में 15 से 17 साल के किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

इसमें 18 साल से कम उम्र के किशोर टीका लगवा सकते हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जनपद के कई स्कूल दो बजे ही बंद हो गये थे। इस वजह से वैक्सीनेशन पूरा नहीं हो पाया। डीआईओएस से अपील की है वैक्सीनेशन के दौरान शाम चार बजे तक स्कूल खोला जाये। इसके लिए दो शिफ्टों में भी स्कूल लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed