{"_id":"6265a6a8d2185400af449788","slug":"kanpur-dehat-100-bighas-of-crop-submerged-due-to-italy-minor-cutting-officials-accused-of-ignoring-even-after-information-akbarpur-news-knp6931012130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : इटैली माइनर कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न, अधिकारियों पर सूचना के बाद भी अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : इटैली माइनर कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न, अधिकारियों पर सूचना के बाद भी अनदेखी का आरोप
विज्ञापन
उसरी भगवंतपुर गांव में माइनर कटने से डूबी फसल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। उसरी भगवंतपुर में इटैली माइनर की पटरी कट जाने से पानी किसानों के खेतों में भर गया। इससे लगभग 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। भाकियू पदाधिकारियों ने सूचना देेने के बाद भी अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
भगवंतपुर उसरी गांव में रविवार की सुबह इटैली माइनर की पटरी कटने से सालिगराम, बाबूसिंह, राधेश्याम, मुन्नीलाल, कमलेश चंद्र पाल, मिथिलेश समेत 28 किसानों की पकी खड़ी लगभग 100 बीघा गेहूं व जायद की फसल जलमग्न हो गई है।
घरों के आसपास भी पानी भर गया है। इससे आवागमन में भी असुविधा हो गई। भाकियू नेता विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार पानी बहता रहा था। अधिकारियों को सूचना देने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसडीएम डॉ. जितेंद्र कटियार ने बताया कि सूचना पर पानी तत्काल बंद करवा दिया गया है। पानी भरने से फसलों को नुकसान होने पर किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।