फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: 10 trains taken out simultaneously, railway gate remained closed for two hours and 18 minutes, jam in Rura

Kanpur Dehat : एक साथ निकालीं 10 ट्रेनें, दो घंटे 18 मिनट बंद रहा रेलवे फाटक, रूरा में लगा जाम

Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: 10 trains taken out simultaneously, railway gate remained closed for two hours and 18 minutes, jam in Rura
रूरा क्रॉसिंग बंद रहने से फंसे वाहन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक से बुधवार को एक साथ 10 ट्रेनें गुजारे जाने से रूरा फाटक करीब दो घंटे 18 मिनट बंद रहा। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ एक-एक किमी लंबा जाम लग गया। फाटक खुलने पर लोगों में पहले निकलने की आपाधापी रही। इससे बाद में भी लोगों को एक घंटे जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक बुधवार को 10:40 बजे ट्रेनों को निकालने के लिए रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया गया। कुछ समय के अंतराल पर एक साथ लगभग 10 ट्रेन निकाले जाने के बाद फाटक 12:58 बजे खुल सका।
विज्ञापन

इस दौरान फाटक बंद होने से अकबरपुर-शिवली मार्ग पर दोनों ओर करीब एक-एक किमी लंबा जाम लग गया। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। जब फाटक खुला तो लोगों की जल्दबाजी में यातायात और उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पीआरडी जवान जाम को खुलवाते नजर आए। इससे करीब दो बजे के बाद यातायात सामान्य हुआ। इसके अलावा डाकघर के सामने निर्माणाधीन आरओबी पिलर से संकरे रास्ते से एक-एक साइड के वाहन निकलने से एक घंटे तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed