फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Deadly attack on Vishwa Hindu Parishad official

कानपुर: विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश की बात सामने आई

Tue, 17 Aug 2021 12:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Aug 2021 12:25 AM IST
सार

रविवार रात करीब 11 बजे प्रिंस अपने दोस्त अनुज के साथ घर जा रहे थे, तभी मोनू ने साथी गौरव शर्मा, रिंकू यादव, लालू यादव, कार्तिक गोयल व एक दर्जन अन्य के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Deadly attack on Vishwa Hindu Parishad official
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में डबल पुलिया के पास रविवार रात हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटा और फायर झोंक दिया। पीड़ित ने डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने जांच में मारपीट और हत्या के प्रयास संबंधी साक्ष्य पाए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद डकैती की धारा केस से हटा दी गई। काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र का मोनू नेता हिस्ट्रीशीटर है। थाने की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। कुछ दिन पहले उसका विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय छात्र प्रमुख प्रिंस राज श्रीवास्तव से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


तब से वह प्रिंस से खुन्नस रखे था। रविवार रात करीब 11 बजे प्रिंस अपने दोस्त अनुज के साथ घर जा रहे थे, तभी मोनू ने साथी गौरव शर्मा, रिंकू यादव, लालू यादव, कार्तिक गोयल व एक दर्जन अन्य के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed