फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Daily wage laborer dies of electrocution family outraged landlord accused of negligence

Kanpur: दिहाड़ी मजदूर की करंट लगने से मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा, मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप, जांच शुरू

Fri, 31 Jul 2026 09:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 31 Jul 2026 09:47 AM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित गोपाला टावर के पास बरेली के डीईओ के आवास पर पेंट-पुट्टी के लिए बुलाए गए दिहाड़ी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे पेंट की बजाय वेल्डिंग का काम कराया गया।

विज्ञापन
Kanpur Daily wage laborer dies of electrocution family outraged landlord accused of negligence
रोते बिलखते परिजन और घटनास्थल पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में एक दिहाड़ी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। बरेली में डीओ के पद पर कार्यरत विनोद कुमार अपने रावतपुर स्थित आवास पर पेंट-पुट्टी का कार्य कराने के लिए दिहाड़ी मजदूर उमेश सोनी (40) को लेकर आए थे।

विज्ञापन

आरोप है कि पेंट-पुट्टी का कार्य कराने के बजाय उनसे लोहे की वेल्डिंग का काम कराया गया। उमेश ने बिजली की स्थिति के बारे में पूछताछ की थी, जिस पर उन्हें बताया गया कि लोहे में बिजली का करंट नहीं है। लेकिन कार्य के दौरान बिजली प्रवाहित होने से उमेश सोनी करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन





जांच में जुटी पुलिस
मामला गोपाला टावर के पास, थाना रावतपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed