{"_id":"67ed79d1f3682e4feb0a6b84","slug":"kanpur-cyber-thugs-duped-a-person-of-rs-2-75-lakhs-by-luring-him-to-double-the-amount-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रकम दोगुना करने का लालच देकर साइबर ठगों ने पौने पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रकम दोगुना करने का लालच देकर साइबर ठगों ने पौने पांच लाख ठगे
Wed, 02 Apr 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:28 PM IST
सार
Kanpur News: रकम दोगुना करने का लालच देकर पनकी स्थित शीतल पेय कंपनी में सेफ्टी मैनेजर से पौने पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पनकी स्थित शीतल पेय कंपनी के सेफ्टी मैनेजर विजेंद्र सिंह यादव को रकम दोगुना करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 4.83 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने जब और रुपये की मांग की तो मैनेजर को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर सेल व गोविंदनगर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
मूल रूप से बलिया के रहने वाले विजेंद्र सिंह दबौली में किराए पर रहते हैं। उनके अनुसार 23 मार्च को व्हाॅट्सएप पर घर बैठे कमाने का मैसेज आया। उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो उसमें होटलों को रेटिंग देकर रुपये कमाने का लालच दिया गया। कुछ देर के काम के शुरु में 300 रुपये भी मिले। फिर शातिरों ने टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा जहां काम के बदले रकम को दोगुना करने का लालच दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने पहले 33 हजार रुपये लगाए जो कि दोगुना हो गए। कहा गया इसे निकालने के लिए और रुपये लगाने पड़ेंगे। तभी इसे निकाल सकते हैं। झांसे में आकर उन्होंने उधार में 4.83 लाख रुपये लेकर लगा दिए। हालांकि इसके बावजूद पैसा नहीं निकाल पाए। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन