{"_id":"668adae224b7b45fc70cc244","slug":"kanpur-cyber-fraudsters-duped-two-people-including-a-psychiatrist-of-hallet-of-rs-2-5-lakhs-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: साइबर ठगों ने हैलट के मनोरोग विशेषज्ञ समेत दो से ढाई लाख ठगे, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: साइबर ठगों ने हैलट के मनोरोग विशेषज्ञ समेत दो से ढाई लाख ठगे, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
Sun, 07 Jul 2024 11:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:45 PM IST
सार
कानपुर में साइबर ठगों ने हैलट के मनोरोग विशेषज्ञ समेत दो लोगों से ढाई लाख रुपये की ठगी की। स्वरूपनगर और अनवरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
साइबर ठगों ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ समेत दो लोगों के साथ लाखों रुपये की साइबर ठगी कर ली। पुलिस मामले दर्ज कर जांच में जुटी है। मेडिकल कॉलेज के जेके टाइप-चार निवासी मनोरोग विशेषज्ञ डॉ धनंजय चौधरी के अनुसार 30 जून को शाम पांच बजे एक एसएमएस आया। इसमें एसबीआई रिवार्ड प्वाइंट्स एक्सपायर्ड होने की सूचना के साथ एक लिंक मिला।
विज्ञापन
एक जुलाई को करीब आठ बजे जैसे ही लिंक क्लिक किया, उनके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने स्वरूपनगर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्वरूपनगर थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। इसी तरह अनवरगंज थानाक्षेत्र के टुकनिया पुरवा चौराहा निवासी श्वेता सिंह के पास 3 मार्च को पार्ट टाइम जॉब के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज आया।
विज्ञापन
उसके जरिये टेलीग्राम में ज्वाइन किया और रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर दिए हुए वेबसाइट लिंक के माध्यम से 100 रुपये का रिचार्ज करवाया गया। फिर उन्हें कई टॉस्क दिए, जिसके माध्यम से कई बार ट्रांजेक्शन करवाए। उनके तीन बैंक अकांउट से ट्रांजेक्शन हुए। श्वेता के मुताबिक विभिन्न बैंकों से दो लाख रुपये से ज्यादा जमा कराने के बाद रुपये वापस मांगने पर दस प्रतिशत टैक्स के तौर पर जमा करने को कहा गया। न देने पर रुपये नहीं लौटाए।
विज्ञापन