{"_id":"6979e702ad3af5d73e0f2ce0","slug":"kanpur-csa-protests-effigy-burned-in-protest-against-ugc-bill-students-call-the-rule-a-black-law-2026-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएसए में हुआ प्रदर्शन; यूजीसी बिल के विरोध में फूंका पुतला, छात्रों ने नियम को बताया काला कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएसए में हुआ प्रदर्शन; यूजीसी बिल के विरोध में फूंका पुतला, छात्रों ने नियम को बताया काला कानून
Wed, 28 Jan 2026 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 28 Jan 2026 04:19 PM IST
सार
Kanpur News: यूजीसी बिल के विरोध में छात्रों ने विरोध दर्ज कराया। सीएसए में छात्रों ने विरोध करते हुए हांथों में काली पट्टी बांधकर झंडे लहराए। इस दौरान बिल को काला कानून बताते हुए इसे भेदभाव बढ़ाने वाला नियम बताया।
विज्ञापन
सीएसए में विरोध करते छात्र
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में यूजीसी के प्रस्तावित बिल के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्र-छात्राओं ने छात्र नेताओं के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर काले झंडे लहराए और यूजीसी का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि यह बिल छात्र हितों के खिलाफ है और यदि इसमें संशोधन नहीं किया गया तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर फैलाया जाएगा। छात्र नेता अभिजीत राय ने कहा कि यह एक काला कानून है, जो कॉलेज और विश्वविद्यालयों में भेदभाव को बढ़ावा देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल छात्रों को जाति के आधार पर बांटने का काम करेगा, जिससे छात्र एकता कमजोर होगी।