फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CRPF inspector death Wife said husband was addicted to alcohol used to get beaten up on protest

सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की मौत: पत्नी बोली- पति शराब के आदी थे…विरोध पर होती थी मारपीट, जताई ये आशंका

Sat, 30 Aug 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:23 PM IST
सार

Kanpur News: सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की पत्नी ने कहा कि उनके पास तीन पत्ते नींद की गोलियां, शराब की बोतल आदि मिला है। पति के खिलाफ कोई जांच भी चल रही है। पत्नी के अनुसार उन्हें पूरी आशंका है कि पति ने शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पी लिया।

विज्ञापन
Kanpur CRPF inspector death Wife said husband was addicted to alcohol used to get beaten up on protest
जानकारी देती मृतक की पत्नी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन में जीआरपी थाने के सामने कार में मिले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल उपाध्याय के शव के मामले में पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी राशि का साफ कहना है कि पति शराब के आदि थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर पूर्व में दो बार उनसे मारपीट भी कर चुके हैं। इन्हीं सब कारणों से उन्हें मेडिकल लीव दिया गया था।

विज्ञापन

बताया कि वह आठ अगस्त को आए थे और उन्हें 29 अगस्त को ट्रांजिट कैंप दिल्ली में ज्वॉइन करना था। बताया कि 27 नवंबर को शादी के दो साल पूरे होने वाले थे। पत्नी के अनुसार 29 को सुबह की राजधानी ट्रेन छूट गई थी। इसके बाद तेजस ट्रेन से जाना था, लेकिन उन्होंने कहा कि कार से दिल्ली छोड़ आयेंगे। इस पर सास और किरायेदार संजय कार से उन्हें छोड़ने जा रहे थे।

विज्ञापन



पैनल और वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम की तैयारी
तभी साकेत नगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास निर्मल ने सबको उतार अकेले जाने के लिए कहा। पत्नी के अनुसार उनके पास तीन पत्ते नींद की गोलियां, शराब की बोतल आदि मिला है। उन्होंने बताया कि पति के खिलाफ कोई जांच चल रही है। पत्नी के अनुसार उन्हें पूरी आशंका है कि पति ने शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पी लिया। सूचना पर जीआरपी एसीपी दुष्यंत सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। पैनल और वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed