{"_id":"6ab8db26feb059ee12040e94","slug":"kanpur-crops-damaged-by-continuous-rain-paddy-crop-flattened-urad-and-sesame-also-affected-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लगातार बारिश से फसलों को नुकसान, धान की फसल गिरी, उड़द और तिल भी प्रभावित, भारी नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लगातार बारिश से फसलों को नुकसान, धान की फसल गिरी, उड़द और तिल भी प्रभावित, भारी नुकसान की आशंका
Sun, 27 Sep 2026 02:30 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:30 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है, जबकि जलभराव से उड़द और तिल की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
खेत में गिरी धान की फ़सल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों पर असर दिखाई देने लगा है। कई जगह धान की फसल गिर गई है, जबकि उड़द और तिल की फसल भी बारिश से प्रभावित हो रही है। किसानों को मौसम साफ नहीं होने पर फसलों में और नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
लगातार बारिश और तेज हवा के कारण कुछ खेतों में धान की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो धान की और फसल गिर सकती है। इससे बालियां जमीन से लगने के कारण फसल की गुणवत्ता और पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। धान की कटाई का समय नजदीक होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
खेतों में किसानों का काम भी प्रभावित
वहीं, उड़द और तिल की फसल खेतों में अधिक नमी और पानी जमा होने से प्रभावित हो रही है। किसानों के अनुसार उड़द और तिल की फसल तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में लगातार बारिश से फसल को नुकसान होने की चिंता बनी हुई है। बारिश के कारण खेतों में किसानों का काम भी प्रभावित हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ और बारिश इसी तरह जारी रही तो धान के साथ उड़द व तिल की फसल में भी नुकसान बढ़ सकता है। कुछ जगह धान की फसल पहले ही गिर चुकी है, जबकि अन्य खेतों में भी फसल गिरने का खतरा बना हुआ है।