फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime: Youth's Body Found Hanging from Tree; Murder Alleged

Kanpur Crime: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 24 Mar 2026 09:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 24 Mar 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Crime: Youth's Body Found Hanging from Tree; Murder Alleged
नंटा उर्फ नरेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

महाराजपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर बबूल के पेड़ से नन्टा उर्फ नरेश (40) का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के एक युवक पर मुकदमा वापस न लेने पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक नन्टा के चचेेरे भाई अरविंद ने बताया कि परिवार में उनकी पत्नी मधु, बेटा ऋषि, बेटी बरखा, अनुष्का और विधु हैं। बताया नन्टा का गांव के एक युवक से कुछ साल पहले विवाद हुआ था। नन्टा ने युवक पर एफआईआर दर्ज करा दी थी। इस बात को लेकर युवक उनसे रंजिश मानता था। उस पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। सोमवार रात नन्टा को उसी युवक के पास देखने की चर्चा रही। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह उनका शव मिला। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed