{"_id":"644001722f14386ab40f4218","slug":"kanpur-crime-video-of-young-man-wearing-burqa-viral-worn-out-of-bag-police-searched-cctv-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: बुर्का पहने युवक का वीडियो वायरल, बैग से निकलकर पहना, पुलिस ने खंगाले CCTV, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: बुर्का पहने युवक का वीडियो वायरल, बैग से निकलकर पहना, पुलिस ने खंगाले CCTV, तलाश जारी
Wed, 19 Apr 2023 08:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:28 PM IST
सार
Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र के गंगापुर कॉलोनी में कैमरे में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ। वो बैग से बुर्का निकालकर पहनता नजर आया है। वीडियो वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बिधनू के गंगा कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बुर्का पहने युवक को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में युवक गली में बुर्का पहनता नजर आया है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि मुहल्ले वालों की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए। फुटेज में दोपहर दो से ढाई बजे के बीच एक युवक एकांत जगह पर बैग से बुर्का निकालकर उसे पहनते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद वह गली में चला गया। वहां से फिर पता नहीं चला है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध की गतिविधि सीसीटीवी में कैद हुई है। युवक बुर्का पहनकर भाग निकला है। मामले की जांच की जा रही है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन