फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime: misdeed with female employee

Kanpur: नौकरी से निकालने की धमकी देकर महिला कर्मचारी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Sep 2022 03:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Sep 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Crime: misdeed with female employee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर ने नौकरी से निकालने की धमकी देकर एक महिला से दुष्कर्म किया, वहीं छह अन्य कर्मचारियों ने शारीरिक संबंध का दबाव बनाया है। मामले में देर रात पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट  दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


थानाप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि उन्नाव के इंदिरानगर निवासी विनय कुमार यादव जाजमऊ स्थित एक प्रतिष्ठित टेलीकॉम कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात है। उसके अंडर में सात महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। आरोप है कि मैनेजर आए दिन नौकरी से निकाल देने का दबाव बनाकर महिला कर्मचारियों से छेड़खानी करता और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है।
विज्ञापन


यहीं नहीं एक महिला कर्मचारी के साथ विनय ने जबरन संबंध भी बनाया है। मैनेजर की हरकतों से तंग आकर सोमवार देर शाम तीन महिला कर्मचारी जाजमऊ थाने पहुंची। जहां उन्होंने आपबीती बताते हुए जाजमऊ थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed