फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Crime Branch inspector suspended, video went viral while smoking hookah with top-10 criminal

अपराधी से याराना: आरोपी दरोगा निलंबित, टॉप-10 अपराधी के साथ हुक्का पीते वायरल हुआ था वीडियो, समाजवादी पार्टी ने कसा तंज

Mon, 25 Apr 2022 01:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Apr 2022 01:49 PM IST
सार

कानपुर में अपराधियों के साथ पुलिस के याराना निभाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब क्राइम ब्रांच के दरोगा की शातिर अपराधी के साथ हुक्का पीने की फोटो वायरल हुई है। मामला संज्ञान में आने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन
Kanpur: Crime Branch inspector suspended, video went viral while smoking hookah with top-10 criminal
अपराधी के साथ हुक्का पीते फोटो हुई वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शातिर अपराधी अंकित लाला का कारखास क्राइम ब्रांच का दरोगा (सर्विलांस प्रभारी) मोहम्मद आसिफ रविवार को निलंबित कर दिया गया। दरोगा का अंकित लाला के साथ हुक्का पीते वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा एसीपी बाबूपुरवा के नेतृत्व में दरोगा की विभागीय जांच कराई जाएगी। इस संबंध में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मोहम्मद आसिफ टॉप-10 अपराधी अंकित लाला का बेहद करीबी है। वह उसके आर्य नगर स्थित ड्रामा रेस्टोरेंट में हुक्का पीने जाता रहता है। इसी दौरान का एक वीडियो व फोटो अमर उजाला के हाथ लगी थी। इसकी खबर रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। इसके कुछ घंटे बाद ही मोहम्मद आसिफ को निलंबित कर दिया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह मामले की विस्तृत जांच करेंगे।
विज्ञापन


मामले में समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट
टॉप-10 अपराधी के साथ दरोगा के हुक्का पीने के मामले में समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया है। लिखा कि- अपराधियों के साथ हुक्का पी रहा क्राइम ब्रांच का दरोगा तो भला कैसे रूके यूपी में अपराध! कानपुर में अपराधी के साथ हुक्का पीते क्राइम ब्रांच के दरोगा की वायरल तस्वीर पुलिस महकमे पर धब्बा है। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति महज दिखावा है। दरोगा के खिलाफ हो कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा पर गंभीर आरोप, बचने का किया प्रयास
मोहम्मद आसिफ काफी समय से क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम में रहा है। कई बार उस पर आरोप लगे, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। बजरिया में रहने वाले शातिर अपराधी के सगे छह भाइयों से भी उसकी नजदीकी है। ये भाई मवेशियों की तस्करी करते हैं। इसमें भी संरक्षण देने की आशंका है। वहीं चकेरी, बेकनगंज, चमनगंज, बाबूपुरवा जैसे इलाकों में उसका दबदबा है। अपराधी उसके करीबी हैं। हालांकि दरोगा का कहना है कि अंकित मुखबिर है। उसकी सूचना पर कई गुडवर्क किए हैं। इसलिए उससे मिलने जाता हूं।

अपराधी पर कार्रवाई की तैयारी 
अंकित लाला पर 13 केस दर्ज हैं। इसमें चोरी के पांच केस, हत्या के प्रयास के दो, आर्म्स एक्ट के दो, दो बार गुंडा एक्ट की कार्रवाई के साथ गैंगस्टर भी लगा है। आखिरी बार वह 2020 में कलक्टरगंज थाने से आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद वह रेस्टोरेंट में सुबह तक महफिल चलाता है। प्रतिबंध के बावजूद हुक्का भी चलवाता है। अब उस पर कार्रवाई की तैयारी है।

अपराधियों के साथ पुलिसकर्मियों की संलिप्तता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें भी कठोर कार्रवाई होगी। अपराधी को भी किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।- विजय सिंह मीणा, पुलिस कमिश्नर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed