फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: cracks in pillar of 146 year old Gangapul

कानपुर: 146 साल पुराने डबल स्टोरी गंगापुल की चार कोठियों में आईं गहरी दरारें, बंद होगा आवागमन

Mon, 05 Apr 2021 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: cracks in pillar of 146 year old Gangapul
पुराने गंगा पुल के पिलर में आई दरार - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के शुक्लागंज में अंग्रेजों के जमाने के बने पुराने गंगा पुल को सोमवार रात से बंद कर दिया गया है। कानपुर और उन्नाव प्रशासन की संयुक्त टीम के निरीक्षण में पुल की दो और कोठियों में दरार आने के बाद डीएम आलोक तिवारी ने यह आदेश देर रात जारी कर दिया।

विज्ञापन


दिन में निरीक्षण करने वाली जांच टीमों ने माना था कि यह पुल यातायात योग्य नहीं है। जिलाधिकारी कानपुर व पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को कानपुर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने रिपोर्ट सौंपते हुए जल्द निर्णय लेने की बात कही थी। बता दें इस वाहन से रोजाना करीब एक लाख छोटे वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


कानपुर छोर से कोठी नंबर 10 व 22 में दरार पड़ने के बाद कानपुर से पांच सदस्यीय और उन्नाव की तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को नाव से निरीक्षण किया। एक्सईएन मुकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कानपुर छोर से कोठी नंबर दो, 10, 17 व 22 में बड़ी दरारें मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कोठियों की मियाद भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में पुल यातायात लायक नहीं है। इसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी आलोक तिवारी को भेजी गई थी। उन्होंने रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए यातायात बंद कराने का आदेश जारी कर दिया। उनका कहना है कि आगे सेतु निगम और पीडब्लूडी के अफसर निर्णय लेंगे कि इसकी मरम्मत करनी है या कोई और विकल्प तलाशना है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता केसी वर्मा ने बताया कि पुल की मजबूती की विस्तृत जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed