{"_id":"6a6a2ac1ed7c21c59d0e15e3","slug":"kanpur-cracks-in-houses-due-to-metro-construction-residents-confront-officials-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मेट्रो निर्माण से मकानों में दरारें, लोगों ने अफसरों को घेरा, लिखित आश्वासन मिलने के बाद हुए शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मेट्रो निर्माण से मकानों में दरारें, लोगों ने अफसरों को घेरा, लिखित आश्वासन मिलने के बाद हुए शांत
Wed, 29 Jul 2026 10:01 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
विजयनगर में मेट्रो अधिकारियों को अपनी समस्या बताते इलाकाई लोग
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो कॉरिडोर-2 के अंडरग्राउंड निर्माण कार्य के दौरान शास्त्रीनगर में मकानों की दीवारों में दरारें आने के बाद बुधवार को क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। निर्माण स्थल के पास एकत्रित लोगों ने मेट्रो अधिकारियों का घेराव किया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। काफी देर तक चली बातचीत के बाद निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों ने लेटर पैड पर मरम्मत कराने का लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद लोग शांत हुए।
कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए से बर्रा-8 तक 8.60 किलोमीटर लंबे रूट का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत डबल पुलिया से विजयनगर क्षेत्र में भी भूमिगत कार्य चल रहा है। इस दौरान शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी सौरभ श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, हृदेश कुमार मिश्रा, कौशल समेत पांच लोगों के घरों में दरारें आने की शिकायत सामने आई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मशीनों से होने वाली खोदाई में तेज कंपन हो रहा है जिससे मकानों को नुकसान पहुंच रहा है।

Trending Videos
बुधवार को पीड़ित लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी डबल पुलिया विजयनगर स्थित निर्माण स्थल पहुंचे और मेट्रो अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर मेट्रो के अधिशासी अभियंता अभिनव पटेल समेत अन्य अधिकारी पहुंचे तो लोगों ने घेराव कर लिया। कहा कि मेट्रो लिखित रूप से आश्वासन दे कि निर्माण कार्य से मकानों को नुकसान होने पर उनकी मरम्मत कराई जाएगी। पहले सादे कागज पर लिखने की बात कही गई लेकिन लोगों के विरोध के बाद निर्माणदायी कंपनी ने अपने लेटर पैड पर आश्वासन दिया कि निर्माण के दौरान मकानों में टूट-फूट होने पर यूपीएमआरसी और कंपनी समस्या का समाधान कराएगी।