{"_id":"6175a0a99cf5c554c738ee91","slug":"kanpur-countryside-fight-against-molesting-teenager-six-injured-one-halt-referred-akbarpur-news-knp6601707101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में हुई मारपीट, छह घायल, एक हैलट रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में हुई मारपीट, छह घायल, एक हैलट रेफर
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में शनिवार रात दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें किशोरी की मां व बाबा समेत छह लोग घायल हुए हैं। किशोरी के बाबा को गंभीर हालत में सीएचसी से हैलट भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज की है।
मंगलपुर थाना के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार रात घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव के रिंकू व चंदन वहां से निकले और उससे छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां और बाबा मौके पर पहुंच गए। इसी बीच युवक वहां से भाग गए।
थोड़ी ही देर में रिंकू अपने पिता प्रताप, मां ज्ञानवती व परिवार के प्रदीप को लेकर पहुंच गया। दोनों पक्षों में बहस होने के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू की मां ज्ञानवती, पिता प्रताप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। किशोरी के बाबा की हालत चिंताजनक होने पर हैलट भेजा गया है। वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों को जिला अस्पताल व एक वृद्ध को हैलट भेजा गया है। एसएसआई अनुज अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।