फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Counting of votes for the final day of Bar Association elections begins results announced in afternoon

Kanpur: बार एसोसिएशन चुनाव में अंतिम दिन की मतगणना शुरू, दोपहर बाद घोषित होंगे कार्यकारिणी के नतीजे

Fri, 20 Feb 2026 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:54 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना के अंतिम दिन आज कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी के 12 पदों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। दोपहर बाद पूरी 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Counting of votes for the final day of Bar Association elections begins results announced in afternoon
बार एसोसिएशन चुनाव में अंतिम दिन की मतगणना शुरू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बार एसोसिएशन चुनाव में मतगणना के तीसरे और अंतिम दिन राम अवतार महाना हाल में कनिष्ठ उपाध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह छह पदों के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। दोपहर बाद परिणाम आने की संभावना है।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को डीएवी डिग्री कॉलेज में चुनाव संपन्न हुए थे।  इसके बाद बुधवार को देर शाम अध्यक्ष और महामंत्री पद के परिणामों की घोषणा हुई जिसमें योगेंद्र कुमार अवस्थी को अध्यक्ष और बिनय कुमार मिश्रा को महामंत्री चुना गया था।

विज्ञापन

ये निर्वाचित घोषित किए गए थे
गुरुवार को हुई छह पदों की मतगणना के बाद सोनल पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णकांत तिवारी मंत्री, अनिल बाबू चौधरी संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, भगवत दास कोषाध्यक्ष, विवेक सिंह संयुक्त मंत्री प्रशासन और अभय त्रिपाठी संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर निर्वाचित घोषित किए गए थे।




मतगणना का काम जारी
मतगणना एल्डर्स कमेटी चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता, श्रीकांत दीक्षित, शिवशरण मिश्रा की निगरानी में चल रही है। अश्वनी आनंद, आनंद सचान, सिद्धार्थ, सौरभ त्रिवेदी, सुशील कुमार वर्मा आदि मतगणना के काम में लगे हैं। जैसे-जैसे मतपेटियां खुल रही हैं, उम्मीदवारों के समर्थकों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed