फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Counting of votes for the Bithoor Nagar Panchayat by election is underway heavy police force deployed

कानपुर: बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव की मतगणना, पहले चरण में मैनावती और वाल्मीकि नगर की गिनती, भारी फोर्स तैनात

Thu, 15 Oct 2026 09:36 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 15 Oct 2026 09:36 AM IST
सार

Kanpur News: बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच वोटों की गिनती कराई जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Counting of votes for the Bithoor Nagar Panchayat by election is underway heavy police force deployed
मतगणना केंद्र पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर की बिठूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव के बाद गुरुवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों के एजेंटों की मौजूदगी में मतगणना का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन

सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केंद्र पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंगलवार को बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ था। गुरुवार सुबह तय समय पर स्ट्रांग रूम खोलकर मतपेटियों को बाहर निकाला गया। मतगणना के पहले चरण में मैनावती नगर और महर्षि वाल्मीकि नगर वार्ड के वोटों की गिनती शुरू कराई गई है।

विज्ञापन
Trending Videos





सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पल-पल की निगरानी
मतगणना स्थल के भीतर और बाहर परिंदा भी पर न मार सके, इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र के प्रवेश द्वार पर चेकिंग के बाद ही अधिकृत व्यक्तियों को अंदर जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रथम चरण अपडेट

  • राणा समरेंद्र सिंह- 918
  • आदर्श द्विवेदी- 322
  • प्रदीप द्विवेदी- 9
  • हर्ष द्विवेदी- 5
  • प्रदीप दिवाकर- 0
  • सीमा सिंह- 1
  • सरोज देवी- 1
  • नोटा- 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed