{"_id":"6ac1eefffcffa8855e08c3d8","slug":"kanpur-councilor-yogendra-sharma-visited-an-old-age-home-on-budhiya-navami-and-distributed-food-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बुढ़िया नवमी पर वृद्धाश्रम पहुंचे पार्षद योगेंद्र शर्मा, बुजुर्गों को बांटी खाद्य और आवश्यक सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बुढ़िया नवमी पर वृद्धाश्रम पहुंचे पार्षद योगेंद्र शर्मा, बुजुर्गों को बांटी खाद्य और आवश्यक सामग्री
Sun, 04 Oct 2026 11:45 AM IST
Himanshu Awasthi
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:45 AM IST
सार
Kanpur News: दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम में पितृपक्ष की नवमी (बुढ़िया नवमी) के पावन अवसर पर पार्षद योगेंद्र शर्मा ‘यश' ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही, सभी वृद्धजनों को खाद्य सामग्री, पेयजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन
वृद्धाश्रम पहुंचे पार्षद योगेंद्र शर्मा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में पितृपक्ष की नवमी (बुढ़िया नवमी) पर दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम में क्षेत्रीय पार्षद योगेंद्र शर्मा ‘यश' ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर वृद्धजनों का हाल-चाल जाना। उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पितृ शांति एवं सनातन परंपरा के तहत वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों को भोजन सामग्री, खाद्य पदार्थ और शुद्ध पेयजल सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया।
विज्ञापन
इस दौरान पार्षद योगेंद्र शर्मा ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष की नवमी तिथि पर बुजुर्गों और असहायों की सेवा तथा दान-पुण्य करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
विज्ञापन
पारिवारिक सदस्यों ने भी निभाई भागीदारी
सेवा एवं राहत सामग्री वितरण के इस पुनीत कार्य में पार्षद के साथ उनके परिवार और रिश्तेदारों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम का माहौल आत्मीयता और श्रद्धा से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश शर्मा, पप्पी शर्मा, सुनीता, नरेंद्र शर्मा, काजल, शौर्य, ऋतिक और अंश सहित कई स्थानीय नागरिक व समाज सेवी उपस्थित रहे।