{"_id":"60b5303e9e472d52bb288af8","slug":"kanpur-coronavirus-cases-seven-more-deaths-due-to-corona-45-new-infected-active-cases-reduced-to-531","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से सात और मौतें, 45 नए संक्रमित, एक्टिव केस घटकर 531","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से सात और मौतें, 45 नए संक्रमित, एक्टिव केस घटकर 531
Tue, 01 Jun 2021 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोरोना से मचा कोहराम
- फोटो : amar ujala
कानपुर में सोमवार को कोरोना संक्रमित सात और मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से दो की मौत सोमवार को हुई। अन्य पांच संक्रमित मरीजों की मौत का ब्योरा पोर्टल पर देरी से अपडेट किया गया। इस तरह अब तक कोरोना से जिले में 1700 मौत हो चुकी हैं।
साथ ही 45 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में इस वक्त कोरोना के 531 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित एक रोगी की मौत हैलट और एक की रामा मेडिकल कॉलेज में हुई। इसके अलावा पांच कोरोना रोगियों की मौत मधुराज अस्पताल में हुई थी, जिसे बाद में अपडेट किया गया।
सोमवार को कोरोना से जंग हारने वाले दोनों मरीजों में संक्रमण के गंभीर लक्षण थे। उधर, 99 रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। इनमें से नौ अस्पतालों और 90 होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हुए।
विज्ञापन
अब तक नगर में 82 हजार 324 संक्रमित मिले, जिनमें 80 हजार 93 इलाज से ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 9625 लोगों के सैंपल लिए। 458 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान और 9167 रूटीन में लिए गए।