फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Coronavirus Cases: Four Deaths From Corona, 62 Newly Infected Found

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से चार मौतें, 62 नए संक्रमित मिले, 278 रोगी संक्रमण मुक्त

Mon, 24 May 2021 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 May 2021 12:11 AM IST
सार

कानपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है लेकिन मौतों का सिलसिला अभी जारी है। वहीं संक्रमितों के ठीक होने की गति तेज हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Coronavirus Cases: Four Deaths From Corona, 62 Newly Infected Found
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण का फैलाव अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके साथ ही रोगियों के मरने का आंकड़ा भी कम हो रहा है। रविवार को कोरोना के चार रोगियों की मौत हो गई। ये सभी रोगी कोमॉर्बिड रहे हैं। अब तक कोरोना से 1659 रोगियों की मौत हो चुकी है। वहीं 62 नए संक्रमित मिले और 278 रोगी संक्रमण मुक्त हो गए।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित एक रोगी की मौत हैलट, एक की रामा, एक की अपोलो वर एक की मौत कृष्णा हॉस्पिटल में हुई है। अब तक नगर में कुल कोरोना संक्रमित 81 हजार 946 हैं। इनमें 78 हजार 585 इलाज से ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आठ हजार 486 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन


कोरोना से ठीक हो चुके ऐसे रोगी, जिनको दूसरी बीमारियों ने घेर लिया है, उनके इलाज के लिए उर्सला में 20 बेड का वार्ड बना दिया है। पोस्ट कोविड वार्ड में रखकर इन रोगियों का इलाज किया जाएगा। उर्सला के सीएमएस डॉ. अनिल निगम ने बताया कि इस वार्ड के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है। इसमें फिजियोथेरेपिस्ट और मनोरोग विशेषज्ञ भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस का जो रोगी आएगा, उसे हैलट शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed