फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update, Mayor Pramila Pandey Corona positive

Coronavirus Cases: कानपुर में एक्टिव केस 11 हजार के पार, महापौर प्रमिला पांडे भी संक्रमित, बेकाबू हुए हालात

Mon, 19 Apr 2021 02:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Apr 2021 02:06 PM IST
सार

कोरोना के संक्रमण के फैलाव ने गति पकड़ ली है। वायरल लोड भी बहुत जल्द बढ़ जा रहा है। इससे हालत गंभीर हो जाती है।कानपुर में कोरोना के एक्टिव केस 11801 हैं।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update, Mayor Pramila Pandey Corona positive
महापौर प्रमिला पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमितों के साथ-साथ कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कानपुर में महापौर प्रमिला पांडे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। महापौर ने खुद को नगर निगम गेस्ट हाउस में आइसोलेट किया है। साथ ही उन्होंने संपर्क में आये लोगों से कोविड जांच करवाने की अपील की है। 
विज्ञापन


कानपुर में रविवार को कोरोना से 14 और रोगियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 1574 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना के संक्रमण के फैलाव ने गति पकड़ ली है। वायरल लोड भी बहुत जल्द बढ़ जा रहा है। इससे हालत गंभीर हो जाती है।कानपुर में कोरोना के एक्टिव केस 11801 हैं।
विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। हरजेंदरनगर की रहने वाली 59 साल की महिला और फेथफुलगंज की 45 साल की महिला की कांशीराम अस्पताल में मौत हुई। श्यामनगर की 50 साल की महिला, यशोदानगर की 55 साल की महिला, मंधना के 62 साल के वृद्ध, नवाबगंज के 92 साल के वृद्ध, प्रतापगंज की 55 साल की महिला, गणेशनगर की 60 साल की वृद्धा, यशोदानगर की 42 साल की महिला की रामा मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैलट में ही पांच और संक्रमितों की मौत शनिवार को हुई थी। इनका आंकड़ा देर रात अपडेट हुआ। मरने वाले 14 मरीजों में सात महिलाएं हैं। ज्यादातर कोमॉर्बिड रहे हैं। कोरोना से अब तक 952 की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमित 47457 हैं। इनमें 34704 ठीक हो गए हैं। रविवार को 410 रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। 


कोरोना संदिग्धों के 7953 सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को कोरोना संदिग्ध 7953 लोगों के सैंपल लिए हैं। विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 785 और रूटीन में 7168 सैंपल लिए गए। रविवार को लॉकडाउन होने की वजह से निजी पैथोलॉजियों में सैंपल नहीं लिए गए। पॉलीवाल डायग्नोस्टिक्स के एमडी डॉ. उमेश पॉलीवाल ने बताया कि रविवार को बंदी थी। पुराने सैंपल भी अधिक थे, उनकी जांच कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed