{"_id":"607f018e8ebc3ebf415d4eed","slug":"kanpur-coronavirus-cases-15-more-deaths-from-corona-1525-newly-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 15 और मौतें, 1525 नए संक्रमित, एक हजार पार हुआ मौतों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से 15 और मौतें, 1525 नए संक्रमित, एक हजार पार हुआ मौतों का आंकड़ा
Tue, 20 Apr 2021 10:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:01 PM IST
सार
कानपुर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है। अब तक कुल मौतें 1003 हो गईं हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार चली गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से मंगलवार को 15 और रोगियों की मौत दर्ज की गई। 1525 नए संक्रमित मिले हैं। शहर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है। अब तक कुल मौतें 1003 हो गईं हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार चली गई है।
अब तक कुल 50736 संक्रमित हो चुके हैं। 13 हजार 334 केस अब भी एक्टिव हैं। वहीं, मंगलवार को 968 रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। कोरोना संक्रमित नौ रोगियों की मौत हैलट में हुई है और छह रोगियों की मौत रामा मेडिकल कालेज में हुई है।

कोरोना संक्रमितों की 11 मौतें 24 घंटे के अंदर हुई हैं और चार मौत 24 घंटे के कुछ समय पहले की हैं, जिनका आंकड़ा अस्पतालों ने पोर्टल पर देर से अपलोड किया है। मरने वालों में पांच महिलाएं हैं। इनमें ज्यादातर रोगी कोमॉर्बिड थे। डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोग रहे हैं।
कोरोना संक्रमण होने के बाद उनमें गंभीर निमोनिया के लक्षण उभर आए और उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को कोरोना से जंग जीतने वाले 968 रोगियों में से 72 अस्पतालों में ठीक हुए हैं।
896 होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 7412 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें 844 विशेष सर्विलांस अभियान और 6568 रूटीन में लिए गए।