फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Conversion Case, NIA and STF will also help, police team will go to Kolkata

कानपुर धर्मांतरण मामला: विदेश से खातों में आता था पैसा, NIA और STF भी करेगी मदद, पुलिस टीम जाएगी कोलकाता

Fri, 10 Mar 2023 01:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Mar 2023 01:59 PM IST
सार

कोलकाता की मिशनरियों से धर्मांतरण के लिए पैसा आता था। विदेश से मिशनरी के खातों में पैसा आता था और फिर शहर में सक्रिय लोगों के खातों में भेजा जाता था। मामले की जांच के लिए गंगा मेला के बाद पुलिस की टीम कोलकाता जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Conversion Case, NIA and STF will also help, police team will go to Kolkata
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चकेरी के चाणक्यपुरी स्थित फ्लैट में चल रहे धर्मांतरण के खेल में विदेशी फंडिंग की बात सामने आई है। पैसा पहले कोलकाता की मिशनरियों के खातों में भेजा जाता था। इसके बाद फ्लैट से गिरफ्तार किए गए अभिजीत और रजत के खातों में ट्रांसफर होता था।

विज्ञापन

सूत्रों की मानें, तो कोलकाता की मिशनरी के सात खातों की जांच की गई। इसमें तीन खातों में विदेशी फंडिंग की बात सामने आई है। किस देश से कितनी फंडिंग की गई है, इसकी जानकारी पुलिस को हो गई है। पूरे मामले में गैंगस्टर के लिए गैंग चार्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस की एक टीम कोलकाता के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

एनआईए और एसटीएफ की ली जा रही मदद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विदेशी मुद्रा से मदद का मामला सामने आया है। लिहाजा एनआईए और एसटीएफ की टीम से जांच में मदद ली जा रही है। वहीं घाटमपुर के मामले में सुरक्षा एजेंसियों से मदद लेने की बात भी सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बदल लिया सरनेम
फतेहपुर और प्रयागराज में धर्मांतरण की जांच कर रही टीम को घाटमपुर और चाणक्यपुरी वाले मामले की जांच सौंपी गई है। चकेरी और जाजमऊ इलाके में खुफिया भी नई बनी चर्च की जानकारी कर रही है। साथ ही उन लोगों की तलाश की जा रही है, जिन लोगों ने धर्मांतरण कर अपने नाम के आगे ‘सरनेम’ बदल दिया है।

इस तरह से दर्ज कराए बयान
मामले में जांच कर रहे पुलिस कर्मियों की मानें, तो धर्मांतरण करने वालों में ज्यादातर गरीब या समाज के सताए लोग हैं। किसी को परमेश्वर की पूजा से बच्चे की जान बचाने और किसी को जीवन यापन के लिए रुपये का इंतजाम कराने के नाम पर धर्मांतरण कराया गया। वहीं नौकरी देने के नाम पर भी धर्मांतरण की बात सामने आई है।

पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ तथ्य सामने आए हैं। फंडिंग के संबंध में विशेष जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed