{"_id":"67ab8a0aef82ce1b5f00d60f","slug":"kanpur-construction-work-will-start-soon-on-the-down-line-of-the-underground-section-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अंडरग्राउंड सेक्शन की डाउन लाइन पर जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अंडरग्राउंड सेक्शन की डाउन लाइन पर जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
Tue, 11 Feb 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:05 PM IST
सार
Kanpur News: कॉरिडोर-2 में रावतपुर लॉन्चिंग शाफ्ट से जमीन पर गोमती टीबीएम के हिस्से उतारे गए।
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो के कॉरिडोर-2 में अंडरग्राउंड सेक्शन की डाउन लाइन पर जल्द ही टनल निर्माण का कार्य शुरू होगा। मंगलवार को रावतपुर स्थित लॉन्चिंग शाफ्ट में छठी गोमती टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के विभिन्न हिस्सों को जमीन के नीचे उतारने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
सीएसए से बर्रा-8 के अंडरग्राउंड सेक्शन में अप लाइन पर टीबीएम से रावतपुर से कंपनी बाग चौराहे की ओर कॉरिडोर-2 डिपो रैंप तक लगभग 620 मीटर लंबे टनल का निर्माण हाल ही में पूरा किया गया था। अब इस स्ट्रेच की डाउन लाइन में रावतपुर स्टेशन के निकट स्थित लॉन्चिंग शाफ्ट में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की छठी (कॉरिडोर-2 की दूसरी) टीबीएम के सभी हिस्सों को जमीन के नीचे उतारने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
सीएसए से बर्रा-8 के अंडरग्राउंड सेक्शन में अप लाइन पर टीबीएम से रावतपुर से कंपनी बाग चौराहे की ओर कॉरिडोर-2 डिपो रैंप तक लगभग 620 मीटर लंबे टनल का निर्माण हाल ही में पूरा किया गया था। अब इस स्ट्रेच की डाउन लाइन में रावतपुर स्टेशन के निकट स्थित लॉन्चिंग शाफ्ट में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की छठी (कॉरिडोर-2 की दूसरी) टीबीएम के सभी हिस्सों को जमीन के नीचे उतारने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला
अब टीबीएम मशीन के सभी भागों व घटकों को जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने निर्माणाधीन स्टेशनों का दौरा किया और विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।