फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Constable who beat up a doctor in Lalbangla was suspended

Kanpur: लालबंगला में डॉक्टर को पीटने वाला सिपाही निलंबित, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया था मारपीट का आरोप

Wed, 06 Nov 2024 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Nov 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Constable who beat up a doctor in Lalbangla was suspended
आरोपी सिपाही आर्यन - फोटो : अमर उजाला
लालबंगला में मंगलवार देर शाम कार और बाइक में टक्कर होने के बाद कार सवार डॉक्टर और सियाही के बीच मारपीट हो गई थी। डॉक्टर का आरोप था कि सिपाही और उसके साथी उन्हें घसीटकर चौकी में ले गए और बेरहमी से पीटकर उनका पैर तोड़ दिया। मामले में डीसीपी पूर्वी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


चकेरी पटेलनगर निवासी न्यूरो सर्जन डॉ. हिमांशु वर्मा मंगलवार देेर शाम कार से क्लीनिक में मरीज को देखने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस चाैकी चौराहे के पास कार मोड़ने के दौरान सिपाही आर्यन की बाइक से टक्कर हो गई थी। बाद में दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाकर कांशीराम अस्पताल में मेडिकल कराया था। साथ ही पीड़ित डॉक्टर ने आरोपी सिपाही के खिलाफ चकेरी थाने में शिकायत भी की थी। मामले को संज्ञान में लेकर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने सिपाही आर्यन को निलंबित कर दिया है। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed