कानपुर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, सभी सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति, रोज देनी होगी रिपोर्ट
Kanpur News: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस ने तिलक हॉल में संगठनात्मक बैठक की और शहर की सभी पांचों विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी।
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने तिलक हाल में संगठनात्मक बैठक की। शहर के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की। इन्हें बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय करने, मतदाता सूची की निगरानी और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, संविधान रक्षा मार्च और बूथ मजबूती की रणनीति बनी।
जिलाध्यक्ष ने प्रभारियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। प्रभारियों को आवंटित वार्डों के अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर प्रतिदिन प्रत्येक बूथ की निगरानी करने को कहा गया।
वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाने के निर्देश
संगठनात्मक जवाबदेही तय करते हुए प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष को प्रतिदिन शाम अपने प्रभारी और जिलाध्यक्ष को रिपोर्ट देने को कहा गया। जिला कांग्रेस कमेटी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी। वहां से राज्य की समेकित रिपोर्ट एआईसीसी के राष्ट्रीय वॉर रूम को भेजी जाएगी। बैठक में शहर के पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के घरों व वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाने के निर्देश भी दिए गए।
यह कमेटी बनाई गई
- महानगर संगठन प्रभारी: वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त मिश्रा और पदम मोहन मिश्रा।
विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी
- किदवईनगर: हरीश बाजपेई, नरेश पाठक, डॉ. संतोष त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, राम गोपाल उत्तम, रामस्वरूप तिवारी, कमलाकांत तिवारी, राजकिशोर वर्मा, रवि तिवारी, अजय सिंह, राजेश खन्ना।
- गोविंदनगर: शीलू श्रीवास्तव, जीतेंद्र गिरी, दीपक धवन, बृजेश गुप्ता, दिनेश चौधरी, भूपेंद्र भदौरिया, रमाकांत शर्मा, दिनेश सोनकर।
- छावनी: विनय पांडेय, आसिफ इकबाल, मो. उमाम अंसारी, इस्लाम सिद्दीकी, मुकेश कन्नौजिया, विनय जायसवाल, आरिफ पहलवान, संदीप निषाद।
- आर्यनगर: अमिताभ मिश्रा, जावेद उस्मानी, नईम उमर, मोहम्मद शाकिर, प्रमोद गुप्ता, हाजी कौसर, दुर्गा मिश्रा, हासिर मन्नान।
- सीसामऊ: राकेश साहू, रामशंकर राय, सुरेंद्र भदौरिया, वसुंधरा वर्मा, अमृत गंगा, राजलक्ष्मी सिंह, जितेंद्र ब्रह्म।
