फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur company will make bullet proof helmet

कानपुर की कंपनी सेना को देगी बुलेट प्रूफ हेलमेट

Fri, 20 Jan 2017 08:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur company will make bullet proof helmet
भारतीय सेना के लिए भी अत्याधुनिक तकनीक से तैयार हेलमेट
दुनिया भर के सौ से ज्यादा देशों की सेनाओं के लिए रक्षा उत्पाद बनाने वाली कानपुर की कंपनी एम कुमार उद्योग (एमकेयू) भारतीय सेना के लिए भी अत्याधुनिक तकनीक से तैयार हेलमेट उपलब्ध कराएगी। सेना ने एमकेयू को डेढ़ लाख हेलमेट बनाने का आर्डर दिया है। कंपनी इस आर्डर को तीन साल में पूरा करेगी। 40 हजार हेलमेट की पहली खेप सेना को जून 2017 में दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों में यह पहला मौका है जब सेना ने इतनी बड़ी संख्या में हेलमेट का आर्डर दिया है। इससे पहले कारगिल युद्ध के समय भारी तादात में हेलमेट का आर्डर दिया गया था। कानपुर के एमकेयू में तैयार रक्षा उत्पादों की गुणवत्ता विश्व विख्यात है। इसी को ध्यान में रखते हुए सेना ने निजी कंपनी को इतना बड़ा आर्डर दिया है। कंपनी के सूत्र बताते हैं कि यह करीब 180 करोड़ का आर्डर है। इसे छह चरणों में तीन साल में पूरा किया जाना है। इस हेलमेट की खासियत है कि सटाकर मारी गई 9 एमएम की गोली को भी यह बेअसर कर देगी। इसके अलावा हल्के फुल्के बम धमाके में भी यह सिर की रक्षा करता है।
विज्ञापन

सेविंग लाइफ, अर्निंग स्माइल्स 
एम कुमार उद्योग की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। शहर के उद्यमी गोपाल कृष्ण गुप्ता के बड़े बेटे मनोज कुमार के नाम पर कंपनी का नाम एम कुमार उद्योग रखा गया था। शुरुआत में कंपनी सेना के लिए फाइबर रीइंफोर्स्ड प्लास्टिक उपलब्ध करवाती थी। बाद में अपने उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय पहचान होने के बाद कंपनी को एमकेयू नाम से जाना जाने लगा। विशुद्ध रूप से पारिवारिक उद्योग होने के बाद यह अब एक लिमिटेड कंपनी में तब्दील हो गई है। कंपनी का स्लोगन है- सेविंग लाइफ अर्निंग स्माइल्स। वर्तमान में इसका हेड ऑफिस जीटी रोड पर गांधीग्राम में है। फतेहपुर के मलवां और कानपुर के रूमा में उत्पादन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

230 सेनाएं इस्तेमाल करती हैं रक्षा उत्पाद 
कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर राजेश गुप्ता बताते हैं कि एमकेयू दुनिया के सौ से ज्यादा देशों की 230 सेनाओं को विभिन्न तरह के रक्षा उत्पाद उपलब्ध कराती है। इनमें सर्विलांस उपकरण, नाइट विजन चश्मे, दूरबीन, बुलेटप्रूफ जैकेट, आंतरिक सुरक्षा कवच, प्रमुख हैं। कंपनी के भारत और जर्मनी में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर हैं जो लगातार नई सुरक्षा तकनीक पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed