फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CM Yogi was shown the 3D model of the first artificial heart got assurance of all possible help

Kanpur: सीएम योगी को दिखाया पहले कृत्रिम हृदय का थ्रीडी मॉडल, हर संभव मदद का मिला आश्वासन

Fri, 13 Jun 2025 05:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Jun 2025 05:05 PM IST
सार

Kanpur News: प्रो. अग्रवाल ने कहा कि संस्थान में बन रहे मेडिकल स्कूल में चिकित्सा और इंजीनियरिंग विशेषज्ञ एक साथ काम करेंगे, तो निश्चित ही मेडिकल क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा।

विज्ञापन
Kanpur CM Yogi was shown the 3D model of the first artificial heart got assurance of all possible help
मुख्यमंत्री को कृत्रिम हृदय का 3डी मॉडल दिखाते प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर आईआईटी में तैयार हो रहे गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी को प्रदेश सरकार की हर संभव मदद मिलेगी। शोध से लेकर क्लीनिकल ट्रायल तक में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में आईआईटी के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल से मुलाकात में कहीं। प्रो. अग्रवाल ने उन्हें देश में बन रहे पहले कृत्रिम हृदय (हृदय यंत्र) का थ्रीडी मॉडल दिखाया और भेंट किया।

विज्ञापन

आईआईटी के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और राकेश गंगवाल ने दिल्ली स्थित यूपी सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर राकेश गंगवाल भी मौजूद रहे। हृदय यंत्र के बारे में सीएम ने विस्तार से जानकारी ली। प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस को हृदय रोगियों की सहायता के लिए डिजाइन किया गया है। यह चुंबकीय रूप से उत्तोलित मोटर और बेहतर रक्त संचार के लिए प्रभावी साबित होगा। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक कृत्रिम हृदय का अंतिम चरण में ट्रायल कर रहे हैं।

विज्ञापन

बोले- निश्चित ही मेडिकल क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा
सीएम ने गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए भी कहा। इस दौरान प्रो. अग्रवाल ने कहा कि डीपटेक और मेडिकल टेक के विशेषज्ञों की अगली पीढ़ी को प्रशिक्षित करने के साथ इंजीनियरिंग के माध्यम से ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। बताया कि संस्थान में बन रहे मेडिकल स्कूल में चिकित्सा और इंजीनियरिंग विशेषज्ञ एक साथ काम करेंगे, तो निश्चित ही मेडिकल क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed