फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Child Theft Accused of kidnapping two brothers arrested in encounter shot in leg admitted to hospital

Kanpur Child Theft: सगे भाइयों के अपहरण का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती

Thu, 31 Jul 2025 08:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Jul 2025 08:58 AM IST
सार

Kanpur News: बड़े चौराहे से डेढ़ साल और छह वर्षीय बच्चों के अपहरण का आरोपी अहिरवां निवासी वैभव सिंह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Child Theft Accused of kidnapping two brothers arrested in encounter shot in leg admitted to hospital
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बड़ा चौराहा से डेढ़ साल और छह वर्षीय भाइयों के अपहरण का आरोपी गुरुवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। वह कैंट क्षेत्र से जाजमऊ की ओर जा रहा था। कोतवाली और कैंट पुलिस की घेराबंदी में पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके बायें पैर में लगी है। आरोपी को उर्सला अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन

पुलिस बुधवार की शाम को डेढ़ साल के मासूम की तलाश कर अपहरण करने और बच्चा खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार कर चुकी है। बड़ा चौराहा पर रंग बेचने वाली जीनत और फेरी लगाकर सामान बेचने वाले शरीफ के बेटों छह साल का फरीद और डेढ़ वर्षीय शादाब का सोमवार की शाम को अपहरण हो गया। दोनों ने बच्चों की इधर उधर तलाश की, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं हुई।

विज्ञापन

बच्चे ने बड़ा चौराहा क्षेत्र का हुलिया बताया
पुलिस को भी सूचना नहीं दी। मंगलवार की दोपहर फरीद शिवराजपुर बाजार में संदिग्ध हालात में रोता हुआ मिला। दुकानदारों ने पुलिस को जानकारी दी। बच्चे ने पुलिस को बड़ा चौराहा और आसपास के क्षेत्र हुलिया बताया। शिवराजपुर पुलिस फरीद को लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली पुलिस ने बच्चों के माता पिता की तलाश की, जिस पर मंगलवार देर शाम उसके माता पिता का पता चला।

विज्ञापन

Kanpur Child Theft Accused of kidnapping two brothers arrested in encounter shot in leg admitted to hospital
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

पुलिस ने 70 सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई
जीनत ने फरीद से छोटे भाई के बारे में पूछा, जिस पर उसने अगवा करने वाली महिला और युवक की जानकारी दी। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने टीम के साथ करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। शिवराजपुर पुलिस ने भी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को तलाश किया। शिवराजपुर में सफेद रंग की स्कूटी नजर आई। उसमें महिला, युवक और दोनों बच्चे थे।

विज्ञापन

शादी के 13 साल होने के बावजूद कोई संतान नहीं है
पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर महिला को चकेरी से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि महिला चकेरी क्षेत्र की रहने वाली जूली रानी कुशवाहा है। उसने उन्नाव की रहने वाली रेशमा बेगम को 1.15 लाख रुपये में शादाब को बेचा था। महिला के शादी के 13 साल होने के बावजूद कोई संतान नहीं है। जूली रानी कुशवाहा ने उसे बच्चा बेच दिया।

Kanpur Child Theft Accused of kidnapping two brothers arrested in encounter shot in leg admitted to hospital
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala

तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
पुलिस आरोपी अहिरवां  निवासी वैभव सिंह की तलाश कर रही थी । एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि वैभव सिंह के कैंट क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी।  कोतवाली और कैंट पुलिस को सक्रिय कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी घेराबंदी की, जिसमें उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास तमंचा, कारतूस और बाइक मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed