Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Chhath festival songs of Chhathi Maiya will resonate across 55 ghats women 36 hour fast without water

कानपुर: आज से शुरू हो रहा छठ पर्व, 55 घाटों पर गूंजेंगे छठी मैया के गीत, 36 घंटे निर्जला व्रत रखेंगी महिलाएं

Fri, 13 Nov 2026 08:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Nov 2026 08:52 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में शुक्रवार से चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है, जिसके लिए शहर भर में 20 कृत्रिम घाटों समेत कुल 55 घाट तैयार किए गए हैं। महिलाएं 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखकर नहाय-खाय से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक के पारंपरिक अनुष्ठान करेंगी।

विज्ञापन
Kanpur Chhath festival songs of Chhathi Maiya will resonate across 55 ghats women 36 hour fast without water
छठ पर पूजा अर्चना करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार से होगी। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगी। शहर में पूजा के लिए 55 घाट तैयार किए गए हैं। इनमें 20 कृत्रिम घाट हैं। पर्व के दौरान व्रती पवित्र स्नान, उपवास, प्रसाद तैयार करने और सूर्य को अर्घ्य देने जैसे कठिन अनुष्ठान करेंगी।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य प्रीति अग्निहोत्री और आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि छठ पर्व दीपावली के छठे दिन से शुरू होता है। यह वैदिक काल से मनाया जा रहा है। ऋग्वेद में सूर्य और उषा की पूजा का उल्लेख मिलता है। आर्य परंपरा में भी सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। लोक मान्यता के अनुसार सूर्यदेव और छठी मैया भाई-बहन हैं। लोकमातृका षष्ठी की पहली पूजा सूर्यदेव ने ही की थी। षष्ठी देवी को कात्यायनी माता के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

अदिति और द्रौपदी से जुड़ी हैं कथाएं
एक कथा के अनुसार, प्रथम देवासुर संग्राम में असुरों से देवताओं की हार के बाद देवमाता अदिति ने तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति के लिए देवारण्य स्थित देव सूर्य मंदिर में छठी मैया की आराधना की थी। प्रसन्न होकर छठी मैया ने उन्हें तेजस्वी पुत्र का वरदान दिया। इसके बाद त्रिदेव स्वरूप आदित्य भगवान का जन्म हुआ, जिन्होंने देवताओं को असुरों पर विजय दिलाई। दूसरी कथा के अनुसार, पांडवों के जुए में राजपाट हारने पर श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने छठ व्रत रखा था। इससे उनकी मनोकामनाएं पूरी हुईं।

विज्ञापन

नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक पूजा
पहले दिन नहाय-खाय में सेंधा नमक, घी से बने अरवा चावल और कद्दू की सब्जी प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है। दूसरे दिन खरना या लोहंडा पर व्रती दिनभर अन्न-जल त्यागते हैं। शाम करीब सात बजे खीर बनाकर पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। तीसरे दिन डूबते सूर्य को दूध से अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है।

विज्ञापन

खगोलीय परिवर्तन की भी मान्यता
मान्यता है कि छठ के दौरान सूर्य की पराबैंगनी किरणें पृथ्वी की सतह पर सामान्य से अधिक मात्रा में एकत्र होती हैं। पर्व के अनुष्ठानों से जीवों को इनके हानिकारक प्रभाव से बचाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed