फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cheating of three 30 lakhs from three people in the name of getting job and visa in Canada

Kanpur: कनाडा में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर तीन लोगों से तीस लाख की ठगी

Thu, 06 Jul 2023 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jul 2023 09:51 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से तीस लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने डीसीपी रवींद्र कुमार से मामले में केस दर्ज करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Kanpur: Cheating of three 30 lakhs from three people in the name of getting job and visa in Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर तीस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने डीसीपी दक्षिण से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी ने एसीपी बाबूपुरवा को जांच के आदेश दिए हैं। मर्दनपुर निवासी नसीम ने बताया कि उसने मेसर्स कैरियर फाइंडर फर्म के मालिक नोएडा निवासी रॉबिन शर्मा ने तीन अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए।

विज्ञापन


इसके बाद कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख 67 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा कराए। तीनों ही खातों की पासबुक, चेक बुक व एटीएम मंगवा लिए। साथ ही इन खातों से 2.80 लाख रुपये निकल लिए। इसके बाद एक व्यक्ति ने खुद को कनाडा के टोरंटो शहर के एक नामी होटल का मैनेजर बताकर फोन पर ही इंटरव्यू लिया। साथ ही बताया कि सेलेक्शन हो गया है और बाकी जानकारी के लिए रॉबिन से बात कर लेना।
विज्ञापन


रॉबिन ने बताया कि वह अपने साथ दो और लोगों को ले जा सकता है। इस पर उसने दोस्तों नौशाद और मो. शरीफ से भी 8.70 लाख और सात लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद रॉबिन ने सारे नंबर बंद कर दिए। पीड़ितों ने गुरुवार को डीसीपी रवींद्र कुमार से मामले में केस दर्ज करने की गुहार लगाई। डीसीपी ने एसीपी को जांच कर गुजैनी थाने में केस दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed