{"_id":"6486b3706a987e6cee034f18","slug":"kanpur-cheating-of-8-89-lakhs-from-advocate-in-the-name-of-business-on-whatsapp-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: व्हाट्सएप पर व्यापार के नाम पर अधिवक्ता से 8.89 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: व्हाट्सएप पर व्यापार के नाम पर अधिवक्ता से 8.89 लाख की ठगी
Mon, 12 Jun 2023 12:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:00 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में व्हाट्सएप पर व्यापार करने के नाम पर अधिवक्ता से 8.89 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में व्हाट्सएप पर सदस्य जोड़कर व्यापार करने के नाम पर अधिवक्ता से 8.89 लाख रुपये की ठगी हो गई। अधिवक्ता की शिकायत पर नौबस्ता पुलिस ने एक शिक्षक समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यशोदानगर निवासी अधिवक्ता त्रयंबकेश्वर पांडेय ने बताया कि दीनदयाल कुशवाहा महाविद्यालय टिकरा के शिक्षक आलोक के जरिये एबीएफआई ग्रुप नाम की कंपनी के संपर्क में आए।
विज्ञापन
कंपनी में सदस्यों को व्हाट्सएप पर जोड़कर उनसे एकमुश्त रुपये लिए जाएंगे और उनको या अन्य लोगों को किस्तों पर पांच प्रतिशत काटकर रकम दी जाएगी। अधिवक्ता का कहना है कि उसने अलग-अलग समय पर किस्तों पर 1.76 लाख रुपये जमा कराए। यह रकम ब्याज सहित मिलकर स्कीम के अनुसार 8.89 लाख रुपये बन गई लेकिन आज तक अदा नहीं की गई।
विज्ञापन