Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा: हर एक पुर्जे की हो रही बारिकी से पड़ताल, माप और तकनीकी तथ्यों का मिलान, बयान दर्ज

Sun, 15 Nov 2026 12:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 15 Nov 2026 12:54 PM IST
सार

Kanpur Train Accident: चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच के पटरी से उतरने की घटना की तकनीकी जांच तेज हो गई है। चार सदस्यीय जांच दल ने न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स में खड़े दुर्घटनाग्रस्त कोचों के पहियों और सस्पेंशन की तकनीकी जांच कर बयान दर्ज किए हैं, जबकि दूसरी ओर रेलमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सेंट्रल स्टेशन पर तैयारियां और सुरक्षा चेकिंग बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur Chauri Chaura accident Every single component is examined measurement and technical data cross verified
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

कानपुर में चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच के पटरी से उतरने की घटना की तकनीकी जांच चल रही है। शनिवार को चार सदस्यीय जांच दल ने न्यू कोचिंग काॅप्लेक्स में खड़े दुर्घटनाग्रस्त कोच के पहियों, स्प्रिंग, सस्पेंशन और कलपर की जांच की। ट्राली को कोच से अलग कर उसके अलग-अलग हिस्सों की तकनीकी जांच की गई।


घटनास्थल पर पटरियों को बदलने के बाद रेलवे ने उन्हें फिटनेस दे दी है। इसके साथ ही इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया। कई लोगों के बयान भी लिए हैं। जांच दल ने सबसे पहले दुर्घटनाग्रस्त कोचों की ट्राली को अलग कराया। इसके बाद पहियों की बनावट, उनके बीच की दूरी, स्प्रिंग सस्पेंशन और कपलर की माप ली।

Trending Videos
Kanpur Chauri Chaura accident Every single component is examined measurement and technical data cross verified
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

जांच टीम ने कई लोगों के बयान लिए
इन सभी पुर्जों के निर्धारित मानकों से मिलान के जरिये यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं किसी तकनीकी खामी के कारण तो कोच पटरी से नहीं उतरे। रेलवे अधिकारी सभी माप और तकनीकी तथ्यों का मिलान कर रहे हैं। इसके साथ ही शनिवार को जांच टीम ने कई लोगों के बयान लिए। अभी कुछ और लोगों के बयान दर्ज होने बाकी हैं।

Kanpur Chauri Chaura accident Every single component is examined measurement and technical data cross verified
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

कुछ मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई थी ट्रेन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि जांच टीम दुर्घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी जानकारी और तकनीकी तथ्यों का मिलान करने के बाद समग्र रिपोर्ट तैयारी होगी। इसके बाद रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजी जाएगी। बता दें कि 11 नवंबर को चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से रवाना होने के कुछ मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Chauri Chaura accident Every single component is examined measurement and technical data cross verified
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

रेलमंत्री के दौर को लेकर तैयारियां तेज
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के सोमवार को प्रस्तावित कानपुर दौरे को लेकर सेंट्रल स्टेशन प्रशासन तैयारी में जुटा है। प्लेटफार्म नंबर एक में रंगरोगन के साथ, पंखों, इलेक्ट्राॅनिक सूचना पटलों और अन्य यात्री सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। बैठक कक्ष को भी सजाया-संवारा जा रहा है। रेलमंत्री के सोमवार दोपहर कानपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
Kanpur Chauri Chaura accident Every single component is examined measurement and technical data cross verified
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

आरपीएफ व जीआरपी ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
इस दौरान कानपुर से दिल्ली के लिए नियमित एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम है। इधर, शनिवार को स्टेशन में आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। बीडीएस और डॉग स्क्वाॅड की टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, प्रतीक्षालय, पार्किंग, प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज और होल्डिंग एरिया में तलाशी ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed