फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Chakeri airport receives bomb threat, cyber cell will search for person who sent the threatening email

Kanpur: चकेरी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, साइबर सेल करेगी धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की तलाश

Thu, 24 Oct 2024 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Oct 2024 08:32 PM IST
सार

Kanpur News: एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में साइबर सेल धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की तलाश करेगी। साइबर सेल को मुकदमे से संबंधित दस्तावेज सौंपे गए।

विज्ञापन
Kanpur: Chakeri airport receives bomb threat, cyber cell will search for person who sent the threatening email
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-मेल भेजकर चकेरी एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के मामले की जांच डीसीपी पूर्वी ने साइबर सेल को साैंप दी है। अब साइबर सेल वह आईपी आईपी एड्रेस तलाश कर रही है जिससे ई-मेल जेनरेट हुआ है। चार और पांच अक्तूबर को दो अज्ञात ई-मेल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को मिले थे। इनमें चकेरी एयरपोर्ट को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट केएस राठौड़ ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया था। इस संंबंध में डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू कर दी है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि मेल किस आईपी एड्रेस से जेनरेट हुई है। जल्द ही साइबर सेल की टीम मेल भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed