{"_id":"6379229ecb42dc600b1cbaf0","slug":"kanpur-cgst-caught-200-bags-of-pan-masala-without-tax-at-central","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेंट्रल पर सीजीएसटी ने बगैर टैक्स का 200 बोरी पान मसाला पकड़ा, 60 लाख रुपये का माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेंट्रल पर सीजीएसटी ने बगैर टैक्स का 200 बोरी पान मसाला पकड़ा, 60 लाख रुपये का माल जब्त
Sun, 20 Nov 2022 12:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:08 AM IST
सार
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सीजीएसटी की टीमों ने छापेमारी की। यहां से 200 बोरा पान मसाला बिना प्रपत्रों के पकड़ा। सीज किए गए पान मसाले की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पप्पू मीठे नाम के दलाल समेत अन्य दलालों को टीम ने पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लगातार जीएसटी चोरी के मामले सामने आने के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन पर छापा मारने के बाद शुक्रवार रात और शनिवार को भी दिनभर सीजीएसटी की टीमों ने छापेमारी की। यहां से 200 बोरा पान मसाला बिना प्रपत्रों के पकड़ा।
विज्ञापन
सीज किए गए पान मसाले की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पप्पू मीठे नाम के दलाल समेत अन्य दलालों को टीम ने पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। सीजीएसटी सूत्रों के मुताबिक रेलवे के जरिये बड़ी टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी। पुख्ता सूचना और निगरानी के बाद शनिवार को सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों की टीम ने स्टेशन पर छापा मारकर 200 से ज्यादा पान मसालों के बोरों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
इन बोरों के साथ न तो ई-वे बिल था और न ही किसी तरह के अन्य प्रपत्र थे। जांच में कानपुर से निकलने वाले छह ब्रांड के पान मसाले इन बोरों में थे। मौके से पकड़े गए दलालों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनकी सप्लाई बिना टैक्स अदा किए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, नार्थ ईस्ट में की जानी थी।
विज्ञापन