फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Central Station is not suitable for drinking water

पीने लायक नहीं है सेंट्रल स्टेशन का पानी

Tue, 23 Jun 2015 02:13 AM IST
राहुल शुक्ला, कानपुर
राहुल शुक्ला, कानपुर Updated Tue, 23 Jun 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Central Station is not suitable for drinking water
सेंट्रल स्टेशन का पानी पीने लायक नहीं है। यहां लगे अलग-अलग नलों से लिए गए पानी के सभी 12 सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। पानी में हानिकारक बैक्टीरिया पाए गए हैं। इसके अलावा पानी में क्लोरीन की मात्रा शून्य पाई गई है। इसका मतलब बिना शुद्धिकरण (क्लोरिनेशन) के ही पेयजल सप्लाई किया जा रहा था। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


सेंट्रल स्टेशन पर एक से नौ नंबर तक प्लेटफार्म हैं। इन प्लेटफार्मों पर करीब 450 नल लगे हैं। इनसे ही यात्रियों के लिए पीने का पानी आता है, जबकि इन नलों में तीन टंकियों से पानी की सप्लाई होती है, जिन्हें भरने के लिए सात पंप लगे हैं। पंप से टंकी तक पानी की सप्लाई से पहले क्लोरिनेशन किया जाता है। इसका जिम्मा मरकरी इंटरनेशनल कानपुर के पास है।
विज्ञापन


इसके लिए हर तीन माह में करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान इस कंपनी को किया जाता है। अब कहा    जा रहा है कि पेयजल में ही बड़ा गोलमाल किया गया है। दरअसल पेयजल की जांच के लिए गत आठ मई को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एके कौशल, चंद्रशेखर पटेल और कामरान ने सेंट्रल स्टेशन के विभिन्न स्थानों से 12 सैंपल भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद स्थित लैब में सैंपलों का परीक्षण किया गया।

वहां से मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के पास जो रिपोर्ट आई, वह चौंकाने वाली निकली। जांच में सभी 12 सैंपल फेल बताए गए हैं। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए डिप्टी सीटीएम को मामले से अवगत कराया है।


चीफ सीनियर सेक्शन इंजीनियर बालकृष्ण ने बताया कि मुझे पानी के सैंपल फेल होने की जानकारी नहीं है। वैसे पानी का क्लोरिनेशन रोजाना किया जाता है लेकिन यह सुनकर आश्चर्य जरूर हो रहा है। पिछले पांच साल से तो आज तक पानी के सैंपल फेल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed