फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Central GST raid action on laminator company documents of large scale tax evasion seized

Kanpur: सेंट्रल GST का छापा...लैमिनेटर कंपनी पर कार्रवाई, बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज जब्त

Tue, 25 Nov 2025 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Nov 2025 10:49 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में सेंट्रल जीएसटी की 26 सदस्यीय टीम ने एक्यूमैन लैमिनेटर कंपनी की रनियां स्थित फैक्टरी सहित तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज और तैयार-कच्चे माल के स्टॉक में अंतर पाया गया।

विज्ञापन
Kanpur Central GST raid action on laminator company documents of large scale tax evasion seized
जीएसटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कर चोरी की आशंका में सोमवार को सेंट्रल जीएसटी की टीमों ने लैमिनेटर कंपनी के तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। 26 से ज्यादा अफसरों की टीमों ने कार्रवाई की है। देररात तक टीमें जांच-पड़ताल करती रहीं। शुरूआती जांच में बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज हाथ लगे हैं।

विज्ञापन

कंपनी प्रतिष्ठित पान मसाला इकाइयों को पैकेजिंग की सप्लाई करती है। बताया गया कि शाम छह बजे के करीब तीन अलग-अलग टीमों ने एक्यूमैन लैमिनेटर की रनियां स्थित फैक्टरी के साथ ही आजादनगर स्थित आवास, एमरल्ड स्थित फ्लैट पर छापा मारा। बताया गया कि कंपनी का टर्नओवर काफी है। इसके बाद भी कम कर जमा किया जा रहा था।

विज्ञापन

देर रात तक टीमें जांच पड़ताल करती रहीं
विभाग ने डाटा एनालिसिस और रेकी के बाद कार्रवाई की। जांच के दौरान अफसरों ने मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटरों को जब्त कर लिया। फैक्टरी में तैयार और कच्चे माल के दस्तावेजों की जांच की। दोनों के स्टाक में अंतर भी मिला है। आवासों पर दस्तावेज मिलने की आशंका पर कार्रवाई की गई है। देर रात तक टीमें जांच पड़ताल करती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed