{"_id":"6abb98ed7a040e7ca70c01d5","slug":"kanpur-celebratory-firing-during-ganesh-immersion-procession-in-chaubepur-shots-fired-while-brandishing-a-gun-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चौबेपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग, बंदूक लहराकर चलाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चौबेपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग, बंदूक लहराकर चलाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 29 Sep 2026 04:24 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 29 Sep 2026 04:24 PM IST
सार
Kanpur News: चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गबडहा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में चौबेपुर के गबडहा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित तौर पर जमकर हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। हालांकि, संवाद न्यूज़ एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वीडियो में विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से फायरिंग करते हुए दिखाई देने की बात कही जा रही है। वीडियो कब और किस स्थान का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और फायरिंग किस हथियार से की गई। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। हर्ष फायरिंग करने वालों की शिनाख्त करवाई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।