Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CBI raids ALIMCO five member team scrutinizes files until late at night questions officials and staff

कानपुर: एलिम्को में सीबीआई का छापा, पांच सदस्यीय टीम ने रात तक खंगाली फाइलें, अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ

Sat, 28 Nov 2026 08:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Nov 2026 08:57 AM IST
सार

Kanpur News: राज्य सरकारों को व्हीलचेयर की आपूर्ति में डीलरों को करोड़ों रुपये कमीशन दिए जाने और एक ही फर्म को ज्यादातर ठेके देने की शिकायत पर सीबीआई ने  जांच शुरू की है। वहीं, टीम तमाम दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराकर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
Kanpur CBI raids ALIMCO five member team scrutinizes files until late at night questions officials and staff
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कानपुर के एलिम्को में शुक्रवार को सीबीआई ने छापा मारा। पांच सदस्यीय टीम दोपहर से रात तक विभिन्न फाइलों की जांच पड़ताल करती रही। तमाम दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराकर साथ ले गई। चर्चा है कि राज्य सरकारों व्हीलचेयर की आपूर्ति में कमीशन लिए जाने और एक ही फर्म को ज्यादातर ठेके देने की शिकायत पर सीबीआई ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन

मसवानपुर निवासी सुकांत कुमार ने शिकायत की थी कि आईआईटी के पास स्थित भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने 22-12-2023 को ओडिशा चुनाव के लिए 34.53 करोड़ रुपये की व्हीलचेयर बेची थीं। इसमें डीलर को 4.14 करोड़ रुपये कमीशन दिया गया था। इसी तरह 11 फरवरी 2026 को गुजरात सरकार को 22.95 करोड़ की व्हीलचेयर बेची थीं।

विज्ञापन
Trending Videos

एक ही कंपनी को ज्यादातर ठेके देने का भी आरोप
इसमें 2.80 करोड़ कमीशन दिया गया था। गुजरात सरकार को ही 23 मार्च 2026 को पुन: 13.12 करोड़ की व्हीलचेयर की आपूर्ति कर 1.58 करोड़ रुपये कमीशन दिया गया। डीलर को 12 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। शिकायत में एक ही कंपनी को ज्यादातर ठेके देने का भी आरोप लगाया गया। सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

टीम ने अधिकारियों-कर्मचारियों से की पूछताछ
इसके लिए दोपहर करीब 12 बजे सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम एलिम्को में आई और वहां के अधिकारियों से मिलकर जांच-पड़ताल शुरू की। यह प्रक्रिया रात करीब साढ़े आठ बजे तक चली। इस दौरान टीम ने आरोपों के संबंध में अधिकारियों, कर्मचारियों से पूछा। फाइलें खंगालीं और तमाम दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराईं, जिन्हें वे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

सीबीआई की टीम एलिम्को आई थी पर मैं बाहर हूं, इसलिए विस्तृत जानकारी नहीं है। हमारे यहां पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। डीलरों से भी नियमानुसार कार्य कराया जाता है। गलत करने की न हमारी सोच है और न ऐसा करते हैं।  -प्रवीण कुमार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एलिम्को

सीबीआई जनरल इन्क्वाॅयरी करने आई थी। उनकी टीम के सदस्यों ने मुझसे बात नहीं की। मुझे मामले की जानकारी नहीं है।  -अतुल रुस्तगी, जनरल मैनेजर (फाइनेंस) और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ), एलिम्को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed