फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cattle attack elderly man, dragging him down the street, seriously injuring

Kanpur: गोवंश ने बुजुर्ग पर किया हमला, सड़क पर उठा-उठाकर पटका, गंभीर रूप से घायल

Thu, 18 Sep 2025 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Cattle attack elderly man, dragging him down the street, seriously injuring
गोवंश ने बुजुर्ग पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम में बुधवार की शाम मवेशी ने घर से टहलने निकले अधिवक्ता के बुजुर्ग पिता पर हमला कर जख्मी कर दिया। अंबेडकरपुरम के सेक्टर चार निवासी 65 वर्षीय राजीव राव, पत्नी सरला और छोटे बेटे अधिवक्ता अनुज राव के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग बुधवार की शाम को घर से टहलने के लिए निकले थे तभी एक मवेशी ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

Kanpur: Cattle attack elderly man, dragging him down the street, seriously injuring
गोवंश ने बुजुर्ग पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
मवेशी ने उन्हें उठा-उठाकर पटक। स्थानीय लोगों ने डंडे मारकर मवेशी को भगाया और ई-रिक्शा में बैठाया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Cattle attack elderly man, dragging him down the street, seriously injuring
गोवंश ने बुजुर्ग पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
घटना से जुड़ा एक 1.52 मिनट का सीसी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम टीम के कैटल कैचिंग दस्ते ने मवेशी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

Kanpur: Cattle attack elderly man, dragging him down the street, seriously injuring
गोवंश ने बुजुर्ग पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि बुजुर्ग का इलाज चल रहा है, अभी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed