फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Case registered against the accused for making derogatory remarks about a Sikh Guru

Kanpur: सिख गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही है तलाश

Tue, 04 Aug 2026 01:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 04 Aug 2026 01:46 PM IST
सार

Kanpur News: दशमेश परिवार संस्था के पदाधिकारी रमिंदर सिंह ने फजलगंज थाने में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अजय सिंह पर सिख गुरु के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और ऑडियो वायरल करने का आरोप है, जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन
Kanpur Case registered against the accused for making derogatory remarks about a Sikh Guru
सिख समाज को फजलगंज थाने में हंगामा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा निवासी दशमेश परिवार संस्था के पदाधिकारी ने फजलगंज थाने में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने सिख गुरु के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इसका ऑडियो भी वायरल है। ऑडियो में आरोपी युवक खुद को भाजपा का जिलाध्यक्ष बता रहा है।

विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दशमेश परिवार संस्था के पदाधिकारी रमिंदर सिंह बर्रा-तीन में रहते हैं। रविवार शाम अजय सिंह नामक युवक ने शास्त्रीनगर निवासी रेस्टोरेंस्ट संचालक हरप्रीत सिंह को फोन किया। उसने सिख गुरु के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

आरोपी कीे तलाश में जुटी पुलिस
घटना से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले रमिंदर सिंह ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने और जानबूझकर अपमानित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी कीे तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed