फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: case of missing an idol of 2.5 crores from the malkhana of police station

Kanpur: थाने के मालखाने से ढाई करोड़ की मूर्ति गायब, कोर्ट ने पुलिस पर की तल्ख टिप्पणी, डीजीपी को भेजा पत्र

Sat, 17 Sep 2022 07:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Sep 2022 07:09 AM IST
सार

बर्रा थाने के मालखाने से करोड़ों रुपये कीमत की अष्टधातु की मूर्ति कई सालों से गायब है लेकिन पुलिस अब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाई है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अष्टधातु की मूर्ति हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक भी है। मामला वर्ष 2013 का है। उस समय मूर्ति की कीमत ढाई करोड़ थी। वर्तमान कीमत कई गुना बढ़ गई होगी।

विज्ञापन
Kanpur: case of missing an idol of 2.5 crores from the malkhana of police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बर्रा थाने के मालखाने से करोड़ों रुपये कीमत की अष्टधातु की मूर्ति कई सालों से गायब है लेकिन पुलिस अफसर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय लीपापोती में लगे हैं। मुकदमे की सुनवाई के दौरान मामला खुलने पर अपर जिला जज नवम आशीष कुमार चौरसिया ने सख्त रुख अपनाया और पुलिस कमिशभनर बीपी जोगदंड को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


जांच कराकर 10 अक्तूबर से पहले मूर्ति किस तारीख को गायब हुई इसकी रिपोर्ट कोर्ट भेजने को कहा है। पत्र की प्रति डीजीपी को भेजने के साथ ही मामला हाईकोर्ट भेजने की बात भी कही है। फतेहपुर के चांदपुर निवासी दिनेश कुमार व कानपुर देहात के राजपुर निवासी कमलाकांत को 29 मई 2013 को बर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास में रह रहे थे और कहीं से बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति चुराकर लाए थे जिसे बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन

एडीजीसी कैलाश शुक्ला व अजय प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमे में एसआई घनश्याम यादव की गवाही चल रही है लेकिन माल मुकदमा कोर्ट में न आने के कारण जिरह पूरी नहीं हो पा रही। कोर्ट ने रिपोर्ट मंगाई तो गोलमोल रिपोर्ट दी गई। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए माल के मालखाने में जमा होने से गायब होने तक की निरीक्षण रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए किस वर्ष, किस माह, किस तिथि को मूर्ति गायब हुई। इसका पूरा विवरण मांगा है। पुलिस कमिशभनर को पत्र भेजकर अपने स्तर से जांच कर 10 अक्टूबर से पहले रिपोर्ट कोर्ट भेजने को कहा है।

विज्ञापन

कोर्ट की टिप्पणी, अष्टधातु की मूर्ति हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक
कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अष्टधातु की मूर्ति हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक भी है। मामला वर्ष 2013 का है। उस समय मूर्ति की कीमत ढाई करोड़ थी। वर्तमान कीमत कई गुना बढ़ गई होगी। तत्कालीन मालखाना मोहर्रिर, थाना प्रभारी व उच्चाधिकारियों ने ढाई करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति को जानबूझकर गायब कर दिया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसरों व थाना प्रभारी द्वारा समय-समय पर मालखाने का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है। इसके बावजूद पुलिस अफसरों को मूर्ति थाने से गायब होने की जानकारी न होना भी संदेह पैदा करता है।


 
विज्ञापन

वर्ष 2018 से है अफसरों को जानकारी
बर्रा थाने से आई रिपोर्ट में कहा गया कि 13 फरवरी 2014 को हेड कांस्टेबल बांकेलाल वर्मा की मौत के बाद 14 फरवरी को हेड कांस्टेबल ग्रीश चंद यादव को मालखाने का चार्ज सौंपा गया। 27 जून 2018 को ब्रेन हैमरेज से ग्रीश की मौत हो गई थी। इसके बाद माल हस्तांतरण के लिए एसीएम प्रथम के नेतृत्व में कमेटी बनी और मालखाना में रखे माल का आदान-प्रदान किया गया लेकिन इस दौरान न तो अष्टधातु की मूर्ति दी गई और न ही मालखाना रजिस्टर। मालखाने से काफी माल गायब होने पर कमेटी द्वारा थाने में एक मुकदमा भी दर्ज कराया गया था जिसकी विवेचना अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed